लाइव न्यूज़ :

पति की हत्या के आरोप में महिला और उसका दोस्त गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज और उनके कॉल रिकॉर्ड हुआ खुलासा

By भाषा | Updated: May 12, 2021 13:04 IST

दिल्ली में एक शख्स की हत्या के मामले में उसकी ही पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला का एक दोस्त भी पुलिस से हत्थे चढ़ा है। पुलिस के अनुसार पूछताछ इन्होंने अपना जूर्म कबूल कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के अलीपुर इलाके की घटना, आरोपी संगीता और उसके दोस्त निखिल जॉन गिरफ्तारमर्डर के एक दिन बाद संगीता ने पुलिस को पति फूला रे के लापता होने की जानकारी दी थीपुलिस के अनुसार संगीता दरअसल फूला रे की दूसरी पत्नी थी, पहली पत्नी के बयान के बाद पुलिस को मिली सफलता

नयी दिल्ली: दिल्ली में झगड़े के बाद अपने पति की कथित तौर पर हत्या करने के लिए 43 वर्षीय महिला और उसके पुरुष मित्र को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह घटना शनिवार को बाहरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में हुई। आरोपी संगीता और उसके दोस्त निखिल जॉन उर्फ रिंकू को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना के एक दिन बाद संगीता ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका पति फूला रे शनिवार से लापता है। फूला रे सब्जी बेचता था। संगीता ने सोमवार को पुलिस को बताया कि रे का शव उत्तर-पश्चिम दिल्ली के खामपुर गांव में एक शमशान घाट में मिला है।

पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव पर चोट के निशान देखे। पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) राजीव रंजन सिंह ने बताया, ‘‘ऐसा प्रतीत हो रहा था कि शव दो दिन पुराना है। शव सड़ना शुरू हो गया था।’’

प्रारंभिक जांच में पता चला कि संगीता से मिलने से पहले रे 12 साल तक रेखा नाम की महिला के साथ वैवाहिक संबंध में रहा। पहली शादी से रे के तीन बच्चे हैं। बाद में दिल्ली आने के बाद रे संगीता के साथ रहने लग गया जो तलाकशुदा थी। दोनों ने 2017 में शादी कर ली।

बाद में पता चला कि रेखा अपने बच्चों के साथ दिल्ली आ गई है और रे ने संगीता को छोड़ दिया। रेखा ने पुलिस को बताया कि घटना से पहले संगीता का रे के साथ झगड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और उनके कॉल रिकॉर्ड निकाले।

डीसीपी ने कहा, ‘‘विस्तृत पूछताछ के बाद उसने अपराध कबूल कर लिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली