लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में पाकिस्तान का झंडा फहरा देंगे, बिहार के गोपालगंज से पोस्ट किया वीडियो, पुलिस ने किया अरेस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: September 6, 2021 21:49 IST

बिहार के गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के कोयलादेवा गांव का युवक है. सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप लगा है.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने गिरफ्तार किये गये युवक के पास से मोबाइल फोन भी बरामद किया है.आपत्तिजनक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किया गया था.ताज मोहम्मद के पुत्र 23 वर्षीय सलीम कुरैशी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया था.

पटनाः बिहार के गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के कोयलादेवा गांव से पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसपर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप लगा है.

 

पुलिस ने गिरफ्तार किये गये युवक के पास से मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिससे आपत्तिजनक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किया गया था. फुलवरिया थाना के थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि कोयलादेवा गांव निवासी ताज मोहम्मद के पुत्र 23 वर्षीय सलीम कुरैशी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया था.

वायरल वीडियो में टोपी पहने एक व्यक्ति दोनों हाथों में रायफल लिए यह कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि सुबह तक दिल्ली में पाकिस्तान का झंडा फहरा देंगे. इस वीडियो में कई लोगों की आवाजें सुनाई पड़ रही हैं, जिसमें पाकिस्तान के तमाम सियासती, मजहबी व जमाते यह कह रहे हैं कि सियासत की दफा आवाज नहीं जिहाद है. लाहौर से कराची तक बच्चा-बच्चा जिहाद के लिए तैयार है.

इस वीडियो में मोदी सरकार को बंदूक दिखाकर चुनौती देते हुए आपत्तिजनक बातें सुनाई दे रही हैं. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपित युवक के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 124 ए, 153 ए, 153 बी तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. आरोपित युवक से पूछताछ करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ईलाके की स्थिति पर नजर बनाये हुए है.

टॅग्स :पटनानरेंद्र मोदीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट