लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः पत्नी का फैक्टरी सुपरवाइजर के साथ प्रेम प्रसंग, शक में पति ने फावड़े से काटकर हत्या की, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 8, 2023 16:29 IST

‘‘डीएसआईआईडीसी’’ बवाना सेक्टर-5 के एन ब्लॉक में स्थित फैक्टरी में पहुंचे, तब तक घायल राकेश को पूठ खुर्द के एमवी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। पुलिस ने बताया कि इसके बाद राकेश को रोहिणी के बीएसए अस्पताल स्थानांतरित किया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि घटना रविवार को उत्तर-पश्चिम दिल्ली के बवाना इलाके में हुई है।जांच के दौरान पुलिस ने कुलदीप का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया।कुलदीप और उसकी पत्नी बवाना स्थित फैक्टरी में श्रमिक के तौर पर काम करते हैं।

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने एक फैक्टरी के सुपरवाइजर की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी का फैक्टरी के सुपरवाइजर के साथ प्रेम प्रसंग है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि घटना रविवार को उत्तर-पश्चिम दिल्ली के बवाना इलाके में हुई है।

 

पुलिस के मुताबिक, शाम में सूचना मिलने के बाद वे ‘‘डीएसआईआईडीसी’’ बवाना सेक्टर-5 के एन ब्लॉक में स्थित फैक्टरी में पहुंचे, तब तक घायल राकेश को पूठ खुर्द के एमवी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। पुलिस ने बताया कि इसके बाद राकेश को रोहिणी के बीएसए अस्पताल स्थानांतरित किया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

बाहरी उत्तर दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) रवि कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने कुलदीप का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी के मुताबिक, आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने बताया कि कुलदीप और उसकी पत्नी बवाना स्थित फैक्टरी में श्रमिक के तौर पर काम करते हैं और वे फैक्टरी की चौथी मंजिल पर रहते हैं।

पुलिस ने बताया कि कुलदीप को शक था कि उसकी पत्नी का राकेश के साथ संबंध है। पुलिस के मुताबिक, उसने तीन और चार जून की दरमियानी रात को दोनों को एक कमरे में देखा। पुलिस के अनुसार कुलदीप ने दोनों को एक-दूसरे से दूर रहने को कहा, जिसके बाद राकेश और महिला ने उसे पीटना शुरू कर दिया और फिर उसने राकेश से बदला लेने के लिए उसकी फावड़े से हत्या कर दी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली