लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: महरौली में विधवा महिला की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी मकान मालिक और उसका बेटा गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 22, 2019 15:53 IST

दिल्ली के महरौली में एक विधवा महिला की हत्या कथित तौर पर मकान मालिक और उसके बेटे ने कर दी। महिला पर चोरी का आरोप लगाकर कथित तौर पर उसे बुरी तरह पीटा गया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के महरौली में एक विधवा महिला की हत्या कथित तौर पर मकान मालिक और उसके बेटे ने कर दी।महिला पर चोरी का आरोप लगाकर कथित तौर पर उसे बुरी तरह पीटा गया।

दक्षिणी दिल्ली के महरौली में एक मकान मालिक और उसके बेटे ने 44 वर्षीय विधवा महिला की कथित तौर पर पीट-पीटकर कर हत्या दी। मकान मालिक को महिला पर चोरी का संदेह था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान मंजू गोयल के रूप में हुई है और उनके दो बच्चे हैं, जो घटना के समय हरियाणा में थे।

गोयल के भाई महेश जिंदल ने शनिवार को पुलिस को जानकारी दी कि महिला को तीन-चार लोगों ने पीटा है। पुलिस की एक टीम जब घटनास्थल पर पहंची तो जिंदल ने बताया कि उनकी बहन सतीश पहवा के यहां किराए पर रहती थी।

शनिवार सुबह जिंदल की पत्नी को पहवा ने फोन किया और गोयल पर चोरी का इल्जाम लगाया था। इसके बाद जिंदल पहवा के घर पहुंचे और पाया कि उनकी बहन को पहवा और उनका बेटा पंकज तथा अन्य लोग मिलकर कथित तौर पर पीट रहे थे।

जिंदल इसके बाद अपनी बहन को लेकर घर आ गए, लेकिन उनकी बहन ने सीने में दर्द की शिकायत की। हालत बिगड़ने पर जिंदल ने घर पर डॉक्टर को बुलाया। हालांकि उसी शाम को महिला की मौत हो गई। पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया गया है। 54 वर्षीय सतीश पहवा और उनके 29 वर्षीय बेटे पंकज को गिरफ्तार कर लिया गया है।’’

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली क्राइमदिल्ली समाचारदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह