लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः दृष्टिबाधित लड़की गलती से दूसरे बस स्टॉप पर उतरी, आदमी रोड पार कराने के बहाने गली में ले जाकर बलात्कार किया, अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2022 15:20 IST

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) शंकर चौधरी ने बताया कि डाबरी थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देतकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के इस संबंध में ट्वीट करने के बाद यह पूरा मामला सामने आया। पुलिस ने आदमी को गिरफ्तार कर लिया है।

नई दिल्लीः दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के डाबरी इलाके में एक दृष्टिबाधित महिला का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उन्हें डीडीयू अस्पताल से इस संबंध में जानकारी मिली।

घटना दो-तीन दिन पहले की है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) शंकर चौधरी ने बताया कि डाबरी थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस ने इस संबंध में अतिरिक्त जानकारी देने से इनकार कर दिया। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के इस संबंध में ट्वीट करने के बाद यह पूरा मामला सामने आया। मालीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ 25 मई को दिल्ली में दृष्टिबाधित लड़की गलती से दूसरे बस स्टाप पर उतर गई। एक आदमी उसे रोड पार कराने के बहाने गली में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने आदमी को गिरफ्तार कर लिया है। मैं लड़की से मिली और हम उसकी पूरी तरह मदद कर रहे हैं...।’’

मुजफ्फरनगर में गला रेतकर महिला की हत्या, प्रेमी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर जिले के कोतवाली पुलिस थाना अंतर्गत खलालपुर क्षेत्र में बुधवार की रात 35 वर्षीय एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतक महिला अंजुम के प्रेमी और हत्या के आरोपी राशिद के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से पिस्तौल और हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि जावेद की पत्नी अंजुम के साथ राशिद के पिछले आठ महीने से अवैध संबंध थे और वह अंजुम के घर आता था। बुधवार को वह अंजुम के घर उस वक्त आया जब उसका पति बाहर था। उसने अंजुम की गला रेतकर हत्या कर दी और फिर उस पर गोली भी चलाई। पूछताछ के दौरान राशिद ने आरोप लगाया कि अंजुम उसे ब्लैकमेल कर उससे सात लाख रुपये की मांग कर रही थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्लीदिल्ली पुलिसरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा