लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसाः कोर्ट ने जले हुए शव का शीघ्रता से डीएनए परीक्षण करने को कहा, जानें पूरा घटनाक्रम

By भाषा | Updated: April 9, 2020 20:29 IST

दिल्ली सरकार के वकील ने याची को बताया कि 16 अप्रैल तक उस शव का डीएनए परीक्षण कर लिया जाएगा जिसकी उन्होंने पहचान की थी। फरवरी में उत्तर पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून, 2019 (सीएए) समर्थकों और विरोधियों के बीच हिंसा हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत शिव विहार निवासी 58 वर्षीय अनवर कस्सार की बेटी की याचिका पर सुनवाई कर रही थी।कस्सार की बेटी ने याचिका में कहा है कि 23 फरवरी को उत्तर पूर्वी दिल्ली में भड़की हिंसा के दौरान उनके पिता को गोली मारी गई थी

नयी दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में कथित रूप से गोली मारकर जला दिए गए व्यक्ति की डीएनए जांच तेजी से करें ताकि उसकी पहचान की पुष्टि हो सके। न्यायमूर्ति विभू बाखरू ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मामले की सुनवाई करते हुए अधिकारियों से कहा कि वे 18 अप्रैल तक डीएनए परीक्षण का नतीजा पीड़ित के परिवार को बताएं।

अदालत शिव विहार निवासी 58 वर्षीय अनवर कस्सार की बेटी की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। कस्सार की बेटी ने याचिका में कहा है कि 23 फरवरी को उत्तर पूर्वी दिल्ली में भड़की हिंसा के दौरान उनके पिता को गोली मारी गई थी और फिर जला दिया गया था। उन्होंने एक याचिका में कहा कि उन्होंने अपने पिता के शव की पहचान की थी, लेकिन जले हुए शव से।

इसलिए शव की पहचान की पुष्टि के लिए डीएनए से मिलान होना चाहिए और डीएनए परीक्षण अबतक नहीं किया गया है। उन्होंने अदालत से अधिकारियों को शीघ्रता से डीएनए परीक्षण कराने और समयबद्घ तरीके से नतीजे देने के लिए निर्देश देने की मांग की थी।

दिल्ली सरकार के वकील ने याची को बताया कि 16 अप्रैल तक उस शव का डीएनए परीक्षण कर लिया जाएगा जिसकी उन्होंने पहचान की थी। फरवरी में उत्तर पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून, 2019 (सीएए) समर्थकों और विरोधियों के बीच हिंसा हुई थी।

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्टविवाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना और कुंडली मिलान न होने के कारण शादी से इनकार पर लागू होगी धारा 69

भारतघर के बगल में सार्वजनिक मूत्रालय और कूड़ेदान का होना संविधान के तहत स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में गरिमापूर्ण जीवन जीने के अधिकार का उल्लंघन?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा