लाइव न्यूज़ :

Vasant Vihar Triple Suicide: अंदर खतरनाक गैस कार्बन मोनोऑक्साइड है, खिड़की खोले और कमरे को हवादार बनाएं और पंखा चालू करें, माचिस न जलाएं, दीवार पर लिखी चेतावनी

By भाषा | Updated: May 22, 2022 22:29 IST

Delhi Vasant Vihar Triple Suicide: पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक शनिवार को रात आठ बजकर 55 मिनट पर पुलिस को सूचना मिली कि वसंत विहार स्थित वसंत अपार्टमेंट का फ्लैट नंबर 207 अंदर से बंद है और घर के लोग कोई जवाब नहीं दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफ्लैट में एक ही परिवार के तीन सदस्य मृत पाए गए।घर में गैस सिलेंडर आंशिक रूप से खुला था और सुसाइड नोट भी था।तीन शव बिस्तर पर पड़े मिले और छोटी-छोटी अंगीठी रखी हुई थीं।

Delhi Vasant Vihar Triple Suicide: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत विहार इलाके में शनिवार को एक फ्लैट में एक ही परिवार के तीन सदस्य मृत मिले थे और पुलिस ने आशंका जतायी है कि परिवार ने "कुछ महीने पहले आत्महत्या की योजना बनाई।"

मंजू श्रीवास्तव (55) और उनकी दो बेटियां अंकिता (30) तथा अंशुता (26) परिवार के मुखिया उमेश श्रीवास्तव की पिछले साल कोविड के कारण मृत्यु के बाद अवसादग्रस्त थीं। उनके रिश्तेदारों ने कहा कि वे लोग वित्तीय कठिनाइयों का भी सामना कर रहे थे।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "शुरुआती जांच और पुलिस को मिले सुसाइड नोट से ऐसा लगता है कि पीड़ित परिवार पिछले कुछ महीनों से आत्महत्या करने की योजना बना रहा था...।" उन्होंने कहा कि जब पुलिस पहली बार अपराध स्थल पर पहुंची तो उन्हें दीवार पर हाथ से लिखी चेतावनी के साथ एक कागज चिपका मिला।

कागज पर लिखा था , " अंदर बहुत अधिक खतरनाक गैस है.... कार्बन मोनोऑक्साइड। यह ज्वलनशील है। कृपया खिड़की खोलकर कमरे को हवादार बनाएं और पंखा चालू करें। माचिस, मोमबत्ती या और कुछ भी न जलाएं !! परदे को हटाते वक्त सावधानी बरतें क्योंकि कमरा खतरनाक गैसों से भरा है। सांस नहीं लें। अंदर की खिड़की को बाहर से खोलें।"

पुलिस ने यह भी बताया कि उन्होंने देखा कि घर में गैस सिलेंडर आंशिक रूप से खुला था और उन्होंने चार सुसाइड नोट बरामद किए। इसके अलावा, जिस कमरे में तीनों महिलाएं मृत मिली थीं, उसे कमरे को इस तरह से बंद किया गया था कि धुआं बाहर नहीं जाए और कमरे में तीन छोटी अंगीठी भी थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह