लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: वसंत कुज में जिम मालिक को पड़ोसी ने मारी गोली, हालत गंभीर

By नियति शर्मा | Updated: March 4, 2019 14:39 IST

दिल्ली के वसंत कुंज में 24 साल के एक युवक पर उसी के पड़ोसी ने मामूली सी बहस के बाद गोली मार दी।

Open in App
ठळक मुद्देतेज आवाज में बिल्डिंग की छत पर पार्टी करने पर हुआ विवादजिम मालिक की हालत गंभीर, सिर में लगे दो गोली

दिल्ली के वसंत कुंज में 24 वर्षीय एक युवक को उसके पड़ोसी ने तब गोली मार दी जब वह अपने दोस्तों के साथ बिल्डिंग की छत पर पार्टी कर रहा था। पुलिस के अनुसार यह घटना शनिवार की है जहां पार्टी के दौरान ज्यादा शोरगुल के कारण विवाद पैदा हुआ। पुलिस ने बताया कि उन्हें आधी रात करीब 12 बजे यह सूचना दी गई कि एक व्यक्ति को उसके ही पड़ोसी ने गोली मार दी है।

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस को यह जानकारी मिली कि घायल मोहित को परिजनों द्वारा फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया है जबकि आरोपी नीरज उसी बिल्डिंग के तीसरे माले पर अपने फ्लैट में है। इसके बाद पुलिस ने 32 वर्षीय आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने घटना में इस्तेमाल पिस्टल को गैरकानूनी तरीके से अपने पास रखा था और इसे भी कब्जे में ले लिया गया है। 

वसंत कुंज के कृष्णा ग्रीन अपार्टमेंट में हुई वारदात 

यह घटना वसंत कुंज के कृष्णा ग्रीन अपार्टमेंट की है। आरोपी नीरज अपनी पत्नी व बच्चों के साथ अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर रहता है। मोहित इसी अपार्मेंट की छत पर अपने तीन दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। इसी दौरान नीरज की पत्नी ने छत पर जाकर मोहित और उसके दोस्तों से शोर नहीं करने को कहा। इस बात पर मोहित और नीरज की पत्नी के बीच बहस हुई।

इस बीच नीरज भी छत पर आ गया और ये कहा-सुनी बढ़ गई। इसके बाद नीरज वहां से लौट गया और थोड़ी देर बाद पिस्टल के साथ वापस लौटा। नीरज ने अपनी बंदूक से मोहित के सिर पर दो गोली मारी। मोहित मौके पर ही अचेत हो गया और उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। 

सर में दो गोली लगने की वजह से मोहित को आईसीयू ICU में रखा गया है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मोहित एक जिम का मालिक है जबकि इलाके में कई प्रोपर्टीज के मालिक नीरज मोबाइल बिजनेस का भी काम करते हैं।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली क्राइमइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?