होटल में तोड़फोड़ और कर्मचारियों के साथ मारपीट कर काउंटर से 200000 रुपये लूटे, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर उठाकर ले गए, 26 वर्षीय आरोपी महेश उर्फ गांजा अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2026 16:56 IST2026-03-15T16:55:51+5:302026-03-15T16:56:31+5:30

Delhi: पुलिस के अनुसार आरोपी महेश उर्फ गांजा को पालम गांव थाने में दर्ज मामले में 13 मार्च को गिरफ्तार किया गया।

Delhi Vandalised hotel, assaulted staff, looted Rs 200,000 from counter, took away CCTV camera DVR, 26-year-old accused arrested | होटल में तोड़फोड़ और कर्मचारियों के साथ मारपीट कर काउंटर से 200000 रुपये लूटे, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर उठाकर ले गए, 26 वर्षीय आरोपी महेश उर्फ गांजा अरेस्ट

file photo

Highlightsआरोपियों ने होटल में तोड़फोड़ की और वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट की।नकाबपोश लोग लोहे की छड़ लेकर गांव स्थित एक होटल में दाखिल हो गए।

Delhi: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम इलाके में पिछले वर्ष एक होटल में डकैती और तोड़फोड़ के मामले में वांछित 26 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपी महेश उर्फ गांजा को पालम गांव थाने में दर्ज मामले में 13 मार्च को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि 28 सितंबर 2025 को पांच-छह नकाबपोश लोग लोहे की छड़ लेकर गांव स्थित एक होटल में दाखिल हो गए। होटल संचालक की शिकायत के अनुसार आरोपियों ने होटल में तोड़फोड़ की और वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट की।

शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने काउंटर से करीब दो लाख रुपये लूट लिए और सबूत मिटाने के इरादे से सीसीटीवी कैमरे का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) उठा ले गए। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों रितिक, मोहम्मद लड़ाका, प्रकाश उर्फ चीनू, राकेश और मोहम्मद इबरार को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन महेश फरार था।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान महेश ने स्वीकार किया है कि वह अपराध में संलिप्त था। उसने बताया कि महेश ने आठवीं कक्षा तक पढ़ाई की है और दिल्ली हवाई अड्डे के पास एक निजी कंपनी में काम करता था। बाद में वह ऐप संचालित कैब सेवा के लिए बाइक चलाने लगा और इसी दौरान स्थानीय अपराधियों के संपर्क में आया।

उप्र: अज्ञात महिला का सिर कटा शव बरामद

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में रविवार को एक अज्ञात महिला का सिर कटा शव बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि नरसैना थाना क्षेत्र के घूंघरावली गांव के जंगल में नहर के किनारे एक अज्ञात महिला का सिर कटा हुआ शव मिला।

Web Title: Delhi Vandalised hotel, assaulted staff, looted Rs 200,000 from counter, took away CCTV camera DVR, 26-year-old accused arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे