सिर पर चोट के निशान, 250 से अधिक सीसीटीवी फुटेज से खुलासा, दिल्ली में हत्या और शामली से जुनैद खान अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 15, 2026 18:49 IST2026-02-15T18:48:41+5:302026-02-15T18:49:56+5:30

पूछताछ में खान ने कथित तौर पर खुलासा किया कि वह मृतक को जानता था, जिसे स्थानीय लोग ‘कांचा’ के नाम से पुकारते थे।

delhi up police Injury marks head 250 CCTV footage murder in Delhi and Junaid Khan arrested from Shamli | सिर पर चोट के निशान, 250 से अधिक सीसीटीवी फुटेज से खुलासा, दिल्ली में हत्या और शामली से जुनैद खान अरेस्ट

सांकेतिक फोटो

Highlightsजांच के दौरान पुलिस ने इलाके में लगे 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन और आसपास के बाजारों के कैमरे भी शामिल थे। संदिग्ध की पहचान उत्तर प्रदेश के शामली जिले के निवासी जुनैद खान के रूप में हुई।

नई दिल्लीः उत्तरी दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में 24 वर्षीय एक युवक को अपने परिचित की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। आरोप है कि नशे की हालत में पीड़ित द्वारा जबरन पैसे लेने की कोशिश करने के बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, सात फरवरी को करीब 20-25 वर्ष के एक युवक का शव एक पार्क में लहुलूहान अवस्था में पाया गया था। उसके सिर पर चोट के निशान थे। घटनास्थल से खून से सना एक बड़ा पत्थर बरामद हुआ। जांच के दौरान पुलिस ने इलाके में लगे 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

जिनमें पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन और आसपास के बाजारों के कैमरे भी शामिल थे। इसके अलावा सैकड़ों मजदूरों, राहगीरों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई। जांच में पता चला कि व्यक्ति (मृतक) को वारदात से एक रात पहले इलाके में एक अन्य व्यक्ति के साथ आखिरी बार देखा गया था। संदिग्ध की पहचान उत्तर प्रदेश के शामली जिले के निवासी जुनैद खान के रूप में हुई।

उसे 12 फरवरी को लेबर चौक से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से घटना के दौरान पहने गए खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं। पूछताछ में खान ने कथित तौर पर खुलासा किया कि वह मृतक को जानता था, जिसे स्थानीय लोग ‘कांचा’ के नाम से पुकारते थे। पुलिस के मुताबिक, घटना की रात दोनों ने साथ में शराब पी थी।

इसी दौरान कांचा ने कथित रूप से खान से पैसे की मांग की और जबरन लेने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि झगड़े के दौरान खान ने उसकी पिटाई की और बाद में पत्थर से सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Web Title: delhi up police Injury marks head 250 CCTV footage murder in Delhi and Junaid Khan arrested from Shamli

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे