दिल्ली की 36 वर्षीय महिला से गाजियाबाद में पांच लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, जूट के बोरे में लिपटी मिली, हाथ-पैर बंधे थे और निजी अंगों में लोहे की छड़ डाली थी...

By भाषा | Updated: October 19, 2022 18:34 IST2022-10-19T18:31:20+5:302022-10-19T18:34:05+5:30

गुरु तेगबहादुर अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, महिला की हालत स्थिर है और किसी तरह की अंदरूनी चोट के बारे में पता नहीं चला है। अस्पताल सूत्रों ने कहा कि यौन उत्पीड़न के कुछ संकेत मिले हैं और महिला के शरीर में कोई “बाहरी वस्तु” मिली है।

delhi up 36-year old woman gang-rape five men in Ghaziabad found wrapped jute sack tied her hands and feet and iron rods inserted private parts | दिल्ली की 36 वर्षीय महिला से गाजियाबाद में पांच लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, जूट के बोरे में लिपटी मिली, हाथ-पैर बंधे थे और निजी अंगों में लोहे की छड़ डाली थी...

दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने मामले के संबंध में गाजियाबाद पुलिस को नोटिस जारी किया।

Highlightsदिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने मामले के संबंध में गाजियाबाद पुलिस को नोटिस जारी किया।स्वाति मालीवाल ने नोटिस में कहा कि इस प्रकरण ने उन्हें निर्भया मामले की याद दिला दी। दिल्ली की रहने वाली महिला जूट के बोरे में लिपटी हुई मिली, जिसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। उसके निजी अंगों में लोहे की छड़ डाली गई।

नई दिल्लीः गाजियाबाद में संपत्ति विवाद के चलते पांच लोगों ने 36 वर्षीय एक महिला से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गुरु तेगबहादुर अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, महिला की हालत स्थिर है और किसी तरह की अंदरूनी चोट के बारे में पता नहीं चला है। हालांकि अस्पताल के सूत्रों ने यह भी कहा कि यौन उत्पीड़न के कुछ संकेत मिले हैं और महिला के शरीर में कोई “बाहरी वस्तु” मिली है। इससे पहले दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने मामले के संबंध में गाजियाबाद पुलिस को नोटिस जारी किया।

आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने नोटिस में कहा कि इस प्रकरण ने उन्हें निर्भया मामले की याद दिला दी। आयोग ने कहा, ‘‘दिल्ली की रहने वाली महिला जूट के बोरे में लिपटी हुई मिली, जिसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। उसके निजी अंगों में लोहे की छड़ डाली गई।’’

गाजियाबाद के पुलिस अधीक्षक (शहर-1) निपुण अग्रवाल के मुताबिक, नंदग्राम थाने के आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 पर 18 अक्टूबर को रात करीब साढ़े तीन बजे कॉल आई, जिसमें कहा गया कि एक महिला आश्रम रोड पर पड़ी है। उन्होंने कहा कि पुलिस उसे पास के अस्पताल ले गई, लेकिन उसने कहा कि उसे दिल्ली के किसी अस्पताल में भर्ती कराया जाए जिसके बाद उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस को दिए अपने बयान में, महिला ने कहा कि वह घटना से एक दिन पहले अपने भाई का जन्मदिन मनाने के लिए गुरुग्राम गई थी। पुलिस अधीक्षक ने ट्विटर पर एक वीडियो में कहा कि उसका भाई उसे वापस घर छोड़ गया जिसके बाद कुछ परिचित लोग उसे वहां से उठाकर ले गए।

अग्रवाल ने कहा, “शुरुआत में, उसने कहा कि दो लोग थे लेकिन बाद में उसने बताया कि पांच लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया। उनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला और आरोपियों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद है। यह मामला पहले से ही कड़कड़डूमा अदालत में है।

मामले की जांच की जा रही है।” जीटीबी अस्पताल के मीडिया प्रवक्ता डॉक्टर रजत झांब ने एक बयान में कहा कि महिला को मंगलवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा कि उसकी हालत स्थिर है। उन्होंने कहा, "अब तक कोई आंतरिक चोट नहीं मिली है। वह निगरानी में है और स्त्री रोग विभाग में भर्ती है।"

डीसीडब्ल्यू के मुताबिक, महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया और दो दिन तक उसे प्रताड़ित किया गया। गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर कार्रवाई रिपोर्ट और गिरफ्तारी के विवरण के साथ प्राथमिकी की प्रति मांगी गई है।

मालीवाल ने कहा, "घटना बहुत ही भयावह और परेशान करने वाली है। यह मुझे निर्भया कांड की याद दिलाती है। सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। कब तक महिलाओं और बच्चों को इस तरह की चरम क्रूरता का शिकार होना पड़ेगा।"

Web Title: delhi up 36-year old woman gang-rape five men in Ghaziabad found wrapped jute sack tied her hands and feet and iron rods inserted private parts

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे