लाइव न्यूज़ :

आइसक्रीम खाने आए थे इंडिया गेट, पिता-पुत्री की सड़क दुर्घटना में मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने तीन ऑटो रिक्शा और स्कूटर को मारी टक्कर

By भाषा | Updated: September 3, 2019 17:59 IST

पुलिस ने बताया कि सोमवार की देर रात ट्रक चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक ने वहां खड़े वाहनों और लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में 42 वर्षीय केवल दीवान और उनकी आठ वर्षीय बेटी मान्या की मौत हो गई। वे गीता कालोनी के रहने वाले थे।

Open in App
ठळक मुद्देकेवल दीवान और उनके बेटी सोमवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे गीता कालोनी स्थित अपने घर से निकले थे।बदरपुर के रहने वाले चालक रमन (24) को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया और वाहन को जब्त कर लिया गया है।

इंडिया गेट के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीन ऑटो रिक्शा और एक स्कूटर को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में आइसक्रीम खाने आये एक व्यक्ति और उसकी आठ वर्षीय बेटी की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सोमवार की देर रात ट्रक चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक ने वहां खड़े वाहनों और लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में 42 वर्षीय केवल दीवान और उनकी आठ वर्षीय बेटी मान्या की मौत हो गई। वे गीता कालोनी के रहने वाले थे।

उन्होंने बताया कि केवल दीवान और उनके बेटी सोमवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे गीता कालोनी स्थित अपने घर से निकले थे। बदरपुर के रहने वाले चालक रमन (24) को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया और वाहन को जब्त कर लिया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘ हमें देर रात 12 बजकर करीब 20 मिनट पर इंडिया गेट के निकट दुर्घटना होने के संबंध में सूचना मिली थी। एक टीम जब घटनास्थल पर पहुंची तो उसने पाया कि एक डंपर कई वाहनों को टक्कर मारने और फुटपाथ पार करने के बाद राजपथ के लॉन में आ गया है।’’

चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि डंपर ने पहले डिवाइडर में टक्कर मारी और उसके बाद उसने ऑटो और वहां खड़े यात्रियों को अपनी चपेट में ले लिया। करीब 42 साल के एक व्यक्ति का शव डंपर के निकट मिला था। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी पहचान केवल दीवान के रूप में हुई है। मान्या को भी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि चालक रमन के दाहिने हाथ की हड्डी टूट गई। अधिकारी ने बताया कि चालक को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया है। वहां चालक की जांच की जाएगी कि वह शराब पीकर वाहन चला रहा था या नहीं। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

केवल, उनकी पत्नी पूनम और दो बेटियां आठ वर्षीय मान्या और लगभग तीन वर्षीय मायरा आइसक्रीम खाने के लिए दोपहिया वाहन से इंडिया गेट गये थे। वे घर आने के लिए तैयार थे कि इसी दौरान यह हादसा हो गया। पूनम की बहन लवलीन ने बताया, ‘‘केवल वाहन चला रहे थे और मान्या सामने खड़ी थी।

पूनम, मायरा को लेकर पीछे की सीट पर बैठी हुई थी कि इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक उनकी तरफ आया। केवल ने अपनी पत्नी और बेटी मायरा को धकेल दिया लेकिन खुद को और मान्या को नहीं बचा सके।’’ पुलिस ने बताया, ‘‘तीन घायलों को अस्पताल ले जाया गया जिनमें एक लड़की को मृत घोषित कर दिया गया।’’

घायलों की पहचान ऑटो रिक्शा चालक दीपक कुमार (27) और राम सिंह (24) के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा ‘‘इन दोनों का इलाज चल रहा है।’’ 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली क्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO