लाइव न्यूज़ :

Delhi Triple Murder Case: बहन को अधिक प्यार करते थे मां-पापा?, बहन की गला रेता, पिता की गर्दन काटी और ‘वॉशरूम’ में मां को मारा, खून से सने कपड़े जंगल में फेंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 5, 2024 13:10 IST

Delhi Triple Murder Case: पुलिस ने बुधवार देर रात संजय वन से उसकी खून से सनी स्वेटशर्ट और हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबहन की गला रेतकर हत्या की, वह सो रही थी। ‘वॉशरूम’ में मौजूद अपनी मां का भी गला रेत दिया।अपने पिता की गर्दन पर चाकू से वार किया।

Delhi Triple Murder Case: दिल्ली के नेब सराय इलाके में अपने माता-पिता और बहन की हत्या के आरोप में बृहस्पतिवार को 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पास के जंगल से उसके खून से सने कपड़े और अपराध में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सेवानिवृत्त सैनिक राजेश कुमार (51), पत्नी कोमल (46) और उनकी बेटी कविता (23) बुधवार सुबह देवली गांव स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। पुलिस के अनुसार आरोपी अर्जुन तंवर के अपने माता-पिता के साथ अच्छे संबंध नहीं थे और वह इस बात से भी नाराज था कि उसके माता-पिता उसकी बहन को ज्यादा पसंद करते हैं। पुलिस ने बुधवार देर रात संजय वन से उसकी खून से सनी स्वेटशर्ट और हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया है।

पूछताछ के दौरान तंवर ने पुलिस को बताया कि उसने सबसे पहले अपनी बहन की गला रेतकर हत्या की, जब वह सो रही थी। पुलिस ने बताया कि इसके बाद वह ऊपर गया और उसने अपने पिता की गर्दन पर चाकू से वार किया तथा ‘वॉशरूम’ में मौजूद अपनी मां का भी गला रेत दिया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद तंवर ने अपने खून से सने कपड़े बदले, उन्हें अपने जिम बैग में डाला और संजय वन गया, जहां उसने अपराध में इस्तेमाल चाकू के साथ-साथ उन कपड़ों को भी फेंक दिया। अधिकारी ने बताया कि घर लौटकर उसने ‘वॉशरूम’ और घर में अन्य सामान पर लगे खून के धब्बों को साफ किया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद तंवर ने पुलिस को झूठा बयान देते हुए दावा किया कि जब परिवार के सदस्यों की हत्या हुई तब वह जिम में था। आरोपी दिल्ली विश्वविद्यालय के एक कॉलेज में राजनीति विज्ञान का छात्र है और एक प्रशिक्षित मुक्केबाज है। उसने राज्य मुक्केबाजी प्रतियोगिता में दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया था और रजत पदक जीता था। उसने पहले धौला कुआं के आर्मी पब्लिक स्कूल में पढ़ाई की थी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली