लाइव न्यूज़ :

त्रिलोकपुरी इलाकाः महिला को जंजीर से बांध प्रताड़ित करता था पति, दिल्ली महिला आयोग ने बचाया

By भाषा | Updated: August 25, 2020 20:57 IST

आयोग ने बताया कि जिस कमरे में महिला को रखा गया था उसमें पंखा तक नहीं था उससे बदबू आ रही थी और वह अपने ही मल मूत्र पर लेटी हुयी थी।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला की शादी 11 साल पहले हुयी थी और उसके पति ने अपने ही घर में उसे जंजीरों से बांध कर कैद में रखा हुआ था। प्रताड़ित किया गया था और इतनी बेरहमी से उसकी पिटाई की गयी थी कि इसका असर उसके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ा था। महिला के कैद में रहने की सूचना के बाद आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल की अगुवाई में आयोग का एक दल मौके पर पहुंचा।

नई दिल्लीः दिल्ली महिला आयोग ने पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके से उस महिला को मुक्त कराया है जिसे उसके पति ने कथित तौर जंजीर से बांध कर बंधक बना लिया था और उसे प्रताड़ित करता था। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि वह इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में हैं। दिल्ली महिला आयोग ने बताया कि महिला की शादी 11 साल पहले हुयी थी और उसके पति ने अपने ही घर में उसे जंजीरों से बांध कर कैद में रखा हुआ था। आयोग ने बताया कि जिस कमरे में महिला को रखा गया था उसमें पंखा तक नहीं था उससे बदबू आ रही थी और वह अपने ही मल मूत्र पर लेटी हुयी थी।

उसे प्रताड़ित किया गया था और इतनी बेरहमी से उसकी पिटाई की गयी थी कि इसका असर उसके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ा था। महिला के कैद में रहने की सूचना के बाद आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल की अगुवाई में आयोग का एक दल मौके पर पहुंचा। दल ने पाया कि महिला फर्श पर लेटी हुयी है और उसके पैर जंजीरों से बंधे हुये हैं।

आयोग ने बताया कि उसकी स्थिति बहुत खराब थी और उसके कपड़े फटे थे। महिला से बातचीत के बाद दल को पता चला कि महिला की शादी 11 साल पहले हुयी थी और उसके तीन बच्चे हैं। महिला ने दिल्ली आयोग को बताया कि उसका पति उसे बुरी तरह पीटा करता था और पिछले छह महीने से उसे जंजीरों से बांध दिया गया था।

जांच के बाद पता चला कि महिला के पति के पास आटा मिल है और पीड़िता पहले ठीक थी । आयोग के अनुसार बच्चों ने इस बात की पुष्टि की कि उनके पिता उनको और उनकी मां को हमेशा पीटते रहते थे। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली क्राइमदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा