Delhi traffic rules: होली पर हुड़दंग?, 7230 चालान, शराब पीकर वाहन चलाने पर 1213 को पकड़ा, देखें आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2025 15:53 IST2025-03-15T15:52:54+5:302025-03-15T15:53:51+5:30

Delhi traffic rules: हेलमेट न पहनने के मामले 56 प्रतिशत बढ़े हैं। वर्ष 2024 में 1,524 चालान हुए थे, जो इस साल 2,376 तक पहुंच गए।

Delhi traffic rules Chaos Holi 2025 years 7230 challans 2024 number 3589 dp 1213 people caught drunk driving see figures | Delhi traffic rules: होली पर हुड़दंग?, 7230 चालान, शराब पीकर वाहन चलाने पर 1213 को पकड़ा, देखें आंकड़े

सांकेतिक फोटो

Highlightsअन्य यातायात नियम उल्लंघनों में भी बढ़ोतरी देखी गई। यातायात अपराधों के लिए मामला दर्ज किया गया था।वर्ष 2025 में यह संख्या 139% बढ़कर 2,971 हो गई।

Delhi traffic rules:होली के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन में 100 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष होली पर कुल 7,230 चालान जारी किए गए, जबकि वर्ष 2024 में यह संख्या 3,589 थी। दिल्ली पुलिस के एक बयान के अनुसार, शराब पीकर वाहन चलाने के मामलों में भी वृद्धि हुई। वर्ष 2025 में 1,213 लोगों को पकड़ा गया, जबकि वर्ष 2024 में यह संख्या 824 थी। बयान में यह भी कहा गया कि हेलमेट न पहनने के मामले 56 प्रतिशत बढ़े हैं। वर्ष 2024 में 1,524 चालान हुए थे, जो इस साल 2,376 तक पहुंच गए।

अन्य यातायात नियम उल्लंघनों में भी बढ़ोतरी देखी गई। मोटरसाइकिल पर तीन लोगों द्वारा सवारी करने (ट्रिपल राइडिंग) और बिना सीट बेल्ट के गाड़ी चलाने के मामलों में इजाफा हुआ। पुलिस ने 'ट्रिपल राइडिंग' के लिए 573 चालान जारी किए। बयान में बताया गया कि वर्ष 2024 में होली के दिन 1,241 लोगों पर अन्य यातायात अपराधों के लिए मामला दर्ज किया गया था।

जबकि वर्ष 2025 में यह संख्या 139% बढ़कर 2,971 हो गई। दिल्ली यातायात पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि होली के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। उन्होंने बताया कि नशे में गाड़ी चलाने, ट्रिपल राइडिंग, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और दोपहिया वाहनों पर स्टंट प्रदर्शन जैसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए गए। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालो की जांच के लिए 84 विशेष टीमों को अल्कोमीटर (शराब पीने की जांच करने वाला यंत्र) के साथ तैनात किया।

इसके अलावा, 40 संयुक्त जांच दल बनाए गए जिनमें यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस के अधिकारी शामिल थे। ये टीमें सुबह आठ बजे से लेकर आधी रात तक महत्वपूर्ण चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर यातायात उल्लंघनों की निगरानी के लिए तैनात रहीं।

Web Title: Delhi traffic rules Chaos Holi 2025 years 7230 challans 2024 number 3589 dp 1213 people caught drunk driving see figures

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे