दिल्लीः कुत्ते के भौंकने से तंग आकर 17 वर्षीय लड़के ने 85 वर्षीय पड़ोसी और कुत्ते के मालिक को सिर पर लोहे के डंडे से प्रहार कर ली जान

By भाषा | Updated: March 24, 2022 20:03 IST2022-03-24T20:01:56+5:302022-03-24T20:03:38+5:30

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) शंकर चौधरी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को लड़के को फिर से पकड़ने के लिए किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष एक आवेदन दायर किया। 

Delhi Tired dog bark 17-year old boy hit 85-year old neighbor and dog owner head iron stick police case | दिल्लीः कुत्ते के भौंकने से तंग आकर 17 वर्षीय लड़के ने 85 वर्षीय पड़ोसी और कुत्ते के मालिक को सिर पर लोहे के डंडे से प्रहार कर ली जान

पुलिस के अनुसार पिछले शुक्रवार को शाम करीब साढ़े 5 बजे कुमार के बेटे ने पुलिस को फोन कर घटना के बारे में बताया।

Highlightsघर में घुसा और बुजुर्ग के सिर पर लोहे के डंडे से प्रहार कर दिया।किशोर कुत्ते को मारना चाहता था, लेकिन जैसे ही बुजुर्ग व्यक्ति कुत्ते को बचाने आया।मृतक की पहचान नजफगढ़ इलाके के निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई है।

नई दिल्लीः दिल्ली में कुत्ते के अत्यधिक भौंकने से तंग आकर 17 वर्षीय लड़के ने कथित रूप से अपने 85 वर्षीय पड़ोसी व कुत्ते के मालिक की हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पीड़ित की पत्नी के अनुसार, लड़का उनके घर में घुसा और बुजुर्ग के सिर पर लोहे के डंडे से प्रहार कर दिया।

पुलिस ने कहा कि किशोर कुत्ते को मारना चाहता था, लेकिन जैसे ही बुजुर्ग व्यक्ति कुत्ते को बचाने आया, लड़के ने उसपर हमला कर दिया। मृतक की पहचान नजफगढ़ इलाके के निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पिछले शुक्रवार को शाम करीब साढ़े 5 बजे कुमार के बेटे ने पुलिस को फोन कर घटना के बारे में बताया।

वे राव तुला राम मेमोरियल अस्पताल पहुंचे और पीड़ित की पत्नी मीना (65) का बयान दर्ज किया। पुलिस ने कहा कि शिकायत के आधार पर उन्होंने 17 वर्षीय लड़के को पकड़ लिया था, लेकिन बाद में किशोर न्याय बोर्ड ने उसे छोड़ दिया। कुमार की रविवार को अस्पताल में मौत हो गई।

इसके बाद उनकी पत्नी का फिर से बयान दर्ज किया गया। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) शंकर चौधरी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को लड़के को फिर से पकड़ने के लिए किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष एक आवेदन दायर किया। 

Web Title: Delhi Tired dog bark 17-year old boy hit 85-year old neighbor and dog owner head iron stick police case

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे