Delhi Timarpur: 89 वर्षीय महंत ने 51 वर्षीय शिष्या से किया रेप?, 14 अप्रैल की रात को आश्रम में...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 22, 2024 06:00 IST2024-12-22T06:00:05+5:302024-12-22T06:00:58+5:30

Delhi Timarpur: संबंध में दास के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Delhi Timarpur 89 year old Mahant raped 51 year old disciple ashram on night 14th April | Delhi Timarpur: 89 वर्षीय महंत ने 51 वर्षीय शिष्या से किया रेप?, 14 अप्रैल की रात को आश्रम में...

सांकेतिक फोटो

Highlightsअपराध की शिकायत 13 दिसंबर को महंत राजा राम दास के खिलाफ दर्ज की गई थी।महंत दास ने 14 अप्रैल की रात को अपने आश्रम में उससे दुष्कर्म किया।अवैध तरीकों से आश्रम पर कब्जा करने की कोशिश की। मामले की जांच जारी है। 

Delhi Timarpur: उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में 89 वर्षीय महंत पर अपनी शिष्या से कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। कथित अपराध की शिकायत 13 दिसंबर को महंत राजा राम दास के खिलाफ दर्ज की गई थी।

पुलिस ने एक बयान में कहा, "इस संबंध में दास के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) के तहत मामला दर्ज किया गया है।" पुलिस ने बयान में कहा कि 51 वर्षीय पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि तिमारपुर स्थित कबीर विज्ञान आश्रम द्वारा संचालित सतगुरु राजा राम साहब धार्मिक ट्रस्ट के महंत दास ने 14 अप्रैल की रात को अपने आश्रम में उससे दुष्कर्म किया।

बयान में कहा गया है कि दास तिमारपुर में सतगुरु कबीर मंदिर प्रचार समिति के अध्यक्ष भी हैं। इस बीच एक अधिकारी ने बताया कि दास ने पीड़िता और पांच अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अवैध तरीकों से आश्रम पर कब्जा करने की कोशिश की। मामले की जांच जारी है। 

Web Title: Delhi Timarpur 89 year old Mahant raped 51 year old disciple ashram on night 14th April

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे