लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में टिक-टॉक सेलिब्रिटी की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

By स्वाति सिंह | Updated: May 22, 2019 08:34 IST

मोहित दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ का रहने वाला है। वह नजफगढ़ इलाके में एक जिम में एक्सरसाइज करने आता था। बताया जा रहा है कि हत्या के वक्त मोहित एक फोटो स्टेट की शॉप पर गया था।

Open in App
ठळक मुद्देबदमाशों की तस्वीरें वहां के सीसीटीवी में कैद हो गयीं है।फिलहाल गोली मारने के कारणों का पता नहीं चला है।

दिल्ली के नजफगढ़ में मंगलवार को एक जिम ट्रेनर की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जिम ट्रेनर का नाम मोहित मोर बताया जा रहा है। 24 साल का मोहित अपने टिक-टॉक वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर छाया हुआ था। उसके 5 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स थे। 

डीसीपी द्वारका एन्टो अल्फोंसे ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि मोहित दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ का रहने वाला है। वह नजफगढ़ इलाके में एक जिम में एक्सरसाइज करने आता था। बताया जा रहा है कि हत्या के वक्त मोहित एक फोटो स्टेट की शॉप पर गया था।

बदमाशों की तस्वीरें वहां के सीसीटीवी में कैद हो गयीं है। इसमें 2 हमलावर ने हेलमेट पहने हुए हैं, जबकि एक बिना हेलमेट के है। पुलिस ने बताया कि बिना हेलमेट पहने बदमाश का चेहरा साफ दिख रहा है। पुलिस आरोपी शख्स की तलाश में जुटी है। फिलहाल गोली मारने के कारणों का पता नहीं चला है।

अभी तक मोहित की हत्या के पीछे की वजह पता नहीं चल सकी है। लेकिन पुलिस को शक है कि यह एक गैंगवार भी हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उधर, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में तीन बदमाशों ने 24 वर्षीय व्यक्ति की उस समय कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी जब वह अपने एक दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था। पुलिस ने शनिवार को बताया कि मोहित को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।

टॅग्स :हत्याकांडदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO