लाइव न्यूज़ :

तीन दोस्तों ने 10 साल के लड़के के साथ किया कुकर्म, इलाज के दौरान पीड़ित बच्चे की मौत

By भाषा | Updated: October 1, 2022 15:10 IST

दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने भी ट्वीट कर लड़के की मौत की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पीड़ित लड़के ने काफी कुछ सहा। मालीवाल ने आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देडीसीडब्ल्यू ने इस संबंध में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया था। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया और किशोर न्याय बोर्ड (जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड) के समक्ष पेश किया।पीड़ित और आरोपी पड़ोसी हैं तथा वे एक ही आयु वर्ग और एक ही समुदाय के हैं। यह घटना 18 सितंबर हो हुई थी। 

नई दिल्लीः उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू सीलमपुर इलाके में 10 साल के लड़के से उसके तीन दोस्तों ने कथित तौर पर मारपीट और कुकर्म किया। शनिवार को अस्पताल में इलाज के दौरान पीड़ित लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने भी ट्वीट कर लड़के की मौत की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पीड़ित लड़के ने काफी कुछ सहा। मालीवाल ने आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की। इससे पहले, डीसीडब्ल्यू ने इस संबंध में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया था।

पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया और उन्हें किशोर न्याय बोर्ड (जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड) के समक्ष पेश किया। पुलिस ने बताया था कि पीड़ित और आरोपी पड़ोसी हैं तथा वे एक ही आयु वर्ग और एक ही समुदाय के हैं। यह घटना 18 सितंबर हो हुई थी। 

उप्र : दलित युवती के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 18 वर्षीय दलित युवती के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने और घटना का वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को युवती के गांव के ही रहने वाले एक युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया।

बांसडीह कोतवाली के प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दलित युवती की तहरीर पर शनिवार को उसके गांव के निवासी राहुल राजभर (22) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

सिंह ने बताया कि दलित युवती 20 सितंबर को अपरान्ह शौच के लिए जा रही थी, तभी राहुल राजभर ने उसे गन्ने के खेत में ले जाकर कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो भी बना लिया। सिंह के मुताबिक, युवती को चिकित्सकीय जांच के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसस्वाति मालीवालरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई