लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : 16 वर्षीय लड़की की शख्स ने कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, महीनों से कर रहा था पीछा, विरोध करने पर दी थी धमकी

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 14, 2021 08:52 IST

दिल्ली के मोतीनगर इलाके में रहने वाले एक 21 वर्षीय युवक को 16 वर्षीय लड़की की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है । बताया जा रहा है कि वह लड़की का महीनों से पीछा कर रहा था और विरोध करने पर उसने लड़की पर कुल्हाड़ी से वार किया ।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में शख्स ने लड़की की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, गिरफ्तारपुलिस ने कहा कि उसने लड़कगी का पीछा करनमे के लिए उसके पिता ने आरोपी को पीटा था पिटाई के बाद आरोपी ने लड़की को मारने का फैसला किया

दिल्ली : दिल्ली में एक 16 वर्षीय लड़की की एक शख्स ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी । बताया जा रहा कि आरोपी लड़की का महीनों से पीछा कर रहा था और उसे परेशान कर रहा था । पुलिस ने मंगलवार को 21 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । आरोपी हत्या कर अपनी घर के हरियाणा पलवल चला गया था । पुलिस ने उसे वहां ेस गिरफ्तार कर लिया है । लड़की 11 वीं कक्षा में पढ़ती थी । 

दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस आयुक्त इंगित प्रताप सिंह ने मंगलवार को कहा कि हमें 'साउथ कैंपस पुलिस स्टेशन से दोपहर 1:30 बजे एक पीसीआर कॉल मिली, जिसमें कहा गया था कि एक लड़की पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया है और उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था । दुर्भाग्य से उसका निधन हो गया । आरोपी को पकड़ लिया गया है।'

लड़की को जान से मारने की दी धमकी 

पुलिस ने कहा कि दिल्ली के मोती बाग इलाके की झोपड़ी के निवासी प्रवीण एक बेरोजगार व्यक्ति है। महीनों से वह लड़की का पीछा कर रहा था । लड़की ने परेशान होकर अपने पिता को सारी बात बता दी थी । लड़की के पिता एक चौकीदार है । उन्होंने इसके बाद प्रवीण की पिटाई कर दी, जिससे युवक और भड़क गया और लड़की को मार डालने का फैसला किया ।

पुलिस ने बताया कि करीब एक महीने पहले प्रवीण ने आरके पुरम से एक कुल्हाड़ी खरीदी थी । सोमवार को जब लड़की अपने घर जा रही थी । उसने उसके चेहरे पर हथियार से जोरदार वार किया और वहां से भाग गया । पीटीआई ने बताया कि उसकी के पास चोट लगी है । फिर आनन-फानन में किशोरी को अस्पताल ले जाया गया लेकिन कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया ।

लड़की की बहन ने कहा कि जब मुझे सूचना मिली तो मैं दुकान पर थी । मेरे पिता एक बिजली की दुकान चलाते है और हमारी एक फल की दुकान भी है । वह हर दिन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक दुकान पर बैठी थी । उसने कहा कि आरोपी मेरी बहन को परेशान करता था और उसने यह भी धमकी दी थी कि वह उसके जन्मदिन से पहले उसे मार डालेगा ।

पुलिस ने बताया कि इसी तरह की घटना पिछले हफ्ते दिल्ली के द्वारका इलाके में हुई थी, जब एक कैब ड्राइवर के 22 वर्षीय कैब ड्राइवर  ने अपनी प्रेमिका की गला रेत कर हत्या कर दी थी । बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था । पुलिस ने कहा कि उसे शक था कि उसका किसी और के साथ संबंध है। 

टॅग्स :दिल्लीक्राइमहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े