लाइव न्यूज़ :

घर आया पति तो पत्नी दोस्त के साथ बंद कमरे में देख रही थी टीवी, शख्स ने पीट-पीटकर पति को ही मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 21, 2019 10:58 IST

दिल्ली मर्डर केस: महिला के दोस्त ने हाथापाई और झगड़े के दौरान लोहे की रॉड उठाकर पति के सिर पर वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से पति मौके पर ही मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देहत्या सोमवार (21 अगस्त) रात तकरीबन 12.30 बजे हुई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल लोहे की रॉड भी बरामद कर ली है।

दिल्ली के दक्षिणी इलाके मीठापुर में एक शख्स ने अपनी महिला दोस्त के पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। पति जब घर आया तो देखा कि पत्नी अपने 28 वर्षीय दोस्त के साथ बैठकर टीवी देख रही थी। पत्नी के साथ बंद कमरे में दोस्त को अकेला देख पति भड़क गया। पति और दोस्त के बीच हाथापाई हुई। जिसके बाद दोस्त ने पीट-पीट कर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल लोहे की रॉड भी बरामद कर ली है। घटना सोमवार रात (19 अगस्त) की है। 

डीसीपी (दक्षिण पूर्व) चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि सोमवार देर रात पुलिस को हत्या की खबर मिली। पुलिस जब वहां पहुंची तो युवक का शव जमीन पर पड़ा था। मृतक (पति) की पहचान विनोद यादव के रूप में हुई है। वो यूपी का रहने वाला था। वो अपनी पत्नी और 10 साल के बेटे के साथ दिल्ली के मीठापुर में रहता था। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि मृतक की पत्नी का कासिम शेख नाम के शख्स से दोस्ती थी। आरोपी कासिम अपनी पत्नी और बेटे के साथ उसी प्लॉट में बनी एक झुग्गी में रहता था, जहां मृतक विनोद यादव किराए पर रहता था। 

महिला के दोस्त कासिम शेख का मृतक विनोद के साथ झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान आरोपी ने लोहे की रॉड उठाकर पति के सिर पर मारा। सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 

डीसीपी ने हिन्दुस्तान टाइम्स को बताया कि हत्या रात तकरीबन 12.30 बजे हुई थी। घटना के फरार होने के बाद पुलिस ने कुछ घंटों बाद ही पड़ोसी के घर से आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

टॅग्स :दिल्लीहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर