मां से संबंध, पुत्र ने 22 वर्षीय युवक को चाकू से गोदकर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2026 21:20 IST2026-03-28T21:19:37+5:302026-03-28T21:20:18+5:30

नई दिल्ली के कालकाजी इलाके में डेटिंग ऐप के जरिए पीड़ितों को बहला-फुसलाकर लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है।

Delhi Son stabs 22-year-old man death over affair with mother sex mar karo meri ma hai nahi mana to mar dala delhi police | मां से संबंध, पुत्र ने 22 वर्षीय युवक को चाकू से गोदकर मार डाला

सांकेतिक फोटो

Highlightsदो बजकर 27 मिनट पर मृतक के भाई सुमित ने पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) पर सूचना दी।अनूरूप नरूला को नेहरू प्लेस इलाके में मिलने के लिए बुलाया।ऋषभ राघव को अपराध में इस्तेमाल किए गए वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया।

नई दिल्लीः बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में शनिवार को 22 वर्षीय एक युवक की एक किशोर ने कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी और पुलिस को संदेह है कि आरोपी ने अपनी मां से उस व्यक्ति के संबंध होने का विरोध करते हुए यह अपराध किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस घटना के संबंध में अपराह्न दो बजकर 27 मिनट पर मृतक के भाई सुमित ने पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) पर सूचना दी। उधर, नई दिल्ली के कालकाजी इलाके में डेटिंग ऐप के जरिए पीड़ितों को बहला-फुसलाकर लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है।

पुलिस ने 7 लाख रुपये की लूट की घटना के कुछ ही घंटों के भीतर एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना बुधवार को घटी, जब अनूरूप नरूला नाम के पीड़ित को '3F' नाम के डेटिंग ऐप पर 'शेरी' नाम से प्रोफाइल बनाने वाली एक महिला ने संपर्क किया। उसने अनूरूप नरूला को नेहरू प्लेस इलाके में मिलने के लिए बुलाया।

पीड़ित जब वहां पहुंचा तो उसने देखा कि महिला के साथ तीन पुरुष भी थे। आरोप है कि गिरोह ने उस पर हमला किया, उसे जबरदस्ती कार में घसीटा और उससे नकदी व कीमती सामान लूट लिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी पांचों आरोपियों को ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों ने नरूला को धमकाया और डरा-धमकाकर गला घोंटने की कोशिश की और जबरन उससे यूपीआई, एटीएम कार्ड और क्रेडिट कार्ड के ज़रिए करीब 7 लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। लूट के बाद, उन्होंने नरूला को नेहरू प्लेस पर छोड़ दिया और घटना की सूचना देने पर जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत मिलने पर दिल्ली पुलिस ने बीएनएस की धारा 309(4), 309(6), 140(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया। एसीपी रतन लाल और इंस्पेक्टर आर.एस. डागर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, फोन रिकॉर्ड और डिजिटल लेनदेन डेटा (सीडीआर, ओएसआईएनटी और फास्टैग डेटा) का विश्लेषण किया। ऋषभ राघव को अपराध में इस्तेमाल किए गए वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया।

जम्मू-कश्मीर: रियासी में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी की संपत्ति कुर्क

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को रियासी जिले में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के लिए काम करने वाले एक व्यक्ति की अचल संपत्ति कुर्क की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी मोहम्मद कासिम के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) की धारा 25 के तहत कुर्की की यह कार्यवाही आतंकी समर्थक तंत्र को खत्म करने के अभियान का हिस्सा थी।

Web Title: Delhi Son stabs 22-year-old man death over affair with mother sex mar karo meri ma hai nahi mana to mar dala delhi police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे