लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: 30 करोड़ की अफगानी हेरोइन के साथ 6 लोग धरे गए

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 13, 2019 19:48 IST

राजधानी दिल्ली में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की कार्रवाई में छह लोग गिरफ्तार हुए हैं। ब्यूरो ने इन लोगों के पास से 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत की अफगानी हेरोइन जब्त की है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 6 लोगों को 30 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत की हेरोइन के साथ पकड़ा।अफगानी हेरोइन की तस्करी करने वाले लोग पहले भी कई दफा धरे जा चुके हैं। यह मादक पदार्थ भारत में प्रतिबंधित है।

राजधानी दिल्ली में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की कार्रवाई में छह लोग गिरफ्तार हुए हैं। ब्यूरो ने इन लोगों के पास से 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत की अफगानी हेरोइन जब्त की है। पहले भी भारत में हेरोइन की तस्करी करने वाले अफगानिस्तान के लोग पकड़े गए हैं। जुलाई में दिल्ली में अफगानिस्तान के दो नागरिकों के पास से प्रतिबंधित मादक पदार्थ 50 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई थी।

वे दो शख्स अफगानिस्तान के कंधार और हेलमंद प्रांत से थे। दोनों भारत और पाकिस्तान के बीच अटारी-वाघा सीमा के जरिए देश में मादक पदार्थों की तस्करी करते थे। तब पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) मनीषी चंद्रा ने बताया था उन्होंने सोनीपत के कुंडली में मरियापुरी रोड स्थित एक कोल्ड स्टोरेज पर छापेमारी की जहां उन्हें किश्मिश की पेटियों में छिपा कर रखी गई हेरोइन की 200 थैलियां मिलीं। 

पुलिस ने बताया था कि इस घटना के पिछले हफ्ते भी पुलिस ने दो अफगान और तीन अन्य को गिरफ्तार कर उनके पास से 150 किलोग्राम अफगानी हेरोइन बरामद की थी।

बता दें कि पिछले महीने दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक दक्षिण अफ्रीकी महिला के पास से कथित रूप से करीब पांच किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। तकरीबन 20 करोड़ रुपये कीमत का नशीला पदार्थ बरामद होने के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया था। एक अधिकारी ने बताया था कि महिला कतर एयरलाइन की उड़ान से दोहा होते हुए दक्षिण अफ्रीका से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई के टर्मिनल-3 पहुंची थी। 

अधिकारी ने बताया था कि ‘ग्रीन चैनल’ को पार करने के बाद सीमा शुल्क महकमे के अफसरों ने उसे रोका और उसके सामान की तलाशी लेने पर सफेद रंग का पाउडर बरामद हुआ। उन्होंने बताया था कि यह पदार्थ हेरोइन है और इसका कुल वजन चार किलो 900 ग्राम है, जिसकी कीमत 20 करोड़ रुपये है। नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया गया है और महिला को एनडीपीएस कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

(पीटीआई-भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली क्राइमदिल्ली पुलिसक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास