दिल्लीः साहब, मैंने अपने बीबी को मार डाला, थाने पहुंच पति ने कहा, 24 वर्षीय पत्नी का शव बरामद
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2025 16:01 IST2025-08-17T16:00:37+5:302025-08-17T16:01:43+5:30
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए जांच जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

सांकेतिक फोटो
नई दिल्लीः उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके की एक झुग्गी बस्ती से रविवार को 24 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि महिला के पति ने स्थानीय पुलिस थाने में जाकर उसकी हत्या करने की बात कबूल की। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति के कबूलनामे के बाद एक टीम को तुरंत सीलमपुर के झुग्गी-झोपड़ी इलाके में घटनास्थल पर भेजा गया और वहां महिला का शव फर्श पर पाया गया। अधिकारी ने कहा, ‘‘घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी (गुरु तेग बहादुर) अस्पताल भेज दिया गया।’’ उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए जांच जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
ओडिशा में पेड़ से लटका मिला महिला पुलिस कांस्टेबल का शव
ओडिशा में शनिवार को नुआपड़ा रेलवे स्टेशन के पास एक महिला पुलिस कांस्टेबल का शव एक पेड़ से लटका मिला। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि शव को पेड़ से लटका देखने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शव बरामद होने से कुछ घंटे पहले महिला कांस्टेबल ने कई लोगों को कथित तौर पर वीडियो संदेश प्रेषित किया, जिसमें उसने कहा कि वह अपने पति और ससुराल वालों द्वारा दी जा रही यातना की वजह से आत्महत्या करने जा रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने आत्महत्या के लिये उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। वीडियो की जांच कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।