लाइव न्यूज़ :

Delhi shot Murder: टी-शर्ट खरीद कर दुकान से बाहर आ रहे, अचानक से पीछे से हमला, 16 वर्षीय लड़के की पीठ में गोली लगी, मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 12, 2024 13:52 IST

Delhi shot Murder: पुलिस ने बताया कि पीड़ित और हमलावर या तो वेलकम या फिर कबीर नगर क्षेत्र के निवासी हैं और एक-दूसरे को जानते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरात करीब 9:35 बजे जाफराबाद के मरकजी चौक के पास हुई। जीटीबी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना का कारण पता लगाया जा रहा है।

Delhi shot Murder: दिल्ली के जाफराबाद इलाके में कपड़ों की दुकान के बाहर 16 साल के एक लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि लड़के के बड़े भाई की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसने कहा कि पीड़ित, उसके दोस्त और उस पर कुछ लोगों ने हमला किया उस समय हमला किया जब वे कुछ टी-शर्ट खरीद कर दुकान से बाहर आ रहे थे। पुलिस ने बताया कि पीड़ित और हमलावर या तो वेलकम या फिर कबीर नगर क्षेत्र के निवासी हैं और एक-दूसरे को जानते हैं।

पुलिस ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात करीब 9:35 बजे जाफराबाद के मरकजी चौक के पास हुई। पुलिस के अनुसार लड़के की पीठ में गोली लगी और जीटीबी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना का कारण पता लगाया जा रहा है।

पुलिस उपायुक्त (उत्तरपूर्व) जॉय तिर्की ने बताया, “घायल लड़के को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया।” उन्होंने कहा “रात करीब 9 बजे कुछ लोग दो स्कूटरों पर आए और दुकान के बाहर इन लड़कों से झगड़ा करने लगे।” डीसीपी ने कहा, “हमलावरों ने शिकायतकर्ता, उसके भाई और दोस्त को अपने साथ ले जाने की कोशिश की।”

तिर्की ने कहा कि जब शिकायतकर्ता ने इसका विरोध किया तो एक व्यक्ति ने गोली चला दी और “16 वर्षीय लड़के की पीठ में गोली लग गई।” तिर्की ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अपराधियों का पता लगाने व उन्हें पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की पड़ताल की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्यादिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये