लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः थाना प्रभारी एटीएम चोर को पकड़ने के लिए नाले में कूदा, एसएचओ के घुटने में चोट लगी, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 4, 2023 17:08 IST

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान बुराड़ी निवासी 25 वर्षीय अर्जुन उर्फ पंडित के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि शनिवार तड़के अर्जुन उत्तरी दिल्ली के प्रधान एनक्लेव में एक एटीएम मशीन को तोड़ने की कोशिश कर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी ने सबसे पहले सीसीटीवी को टेप से ढक दिया और फिर उसे उतार दिया।कुछ ही सेकंड में दिल्ली पुलिस के पीसीआर कमान कक्ष को इसकी सूचना दी गई। एसएचओ राजेंद्र प्रसाद को सतर्क किया।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी के बुराड़ी इलाके में एक थाना प्रभारी (एसएचओ) एक एटीएम मशीन कथित तौर पर तोड़ने की कोशिश करने वाले व्यक्ति को पकड़ने के लिए शनिवार को एक नाले में कूद गया। पुलिस ने बताया कि चोर को पकड़ने की कोशिश में बुराड़ी पुलिस थाने के एसएचओ के घुटने में चोट लग गई।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान बुराड़ी निवासी 25 वर्षीय अर्जुन उर्फ पंडित के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि शनिवार तड़के अर्जुन उत्तरी दिल्ली के प्रधान एनक्लेव में एक एटीएम मशीन को तोड़ने की कोशिश कर रहा था। आरोपी ने सबसे पहले सीसीटीवी को टेप से ढक दिया और फिर उसे उतार दिया।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि नवी मुंबई में तैनात एक ई-निगरानी टीम को देर रात लगभग दो बजे एटीएम से छेड़छाड़ की सूचना मिली और कुछ ही सेकंड में दिल्ली पुलिस के पीसीआर कमान कक्ष को इसकी सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि कमान कक्ष ने उत्तरी जिले के रात्रि जांच अधिकारी को इस संबंध में जानकारी दी जिन्होंने बाद में एसएचओ राजेंद्र प्रसाद को सतर्क किया।

उन्होंने बताया कि रात्रि गश्त पर निकले एसएचओ तुरंत मौके पर पहुंचे। प्रसाद ने कहा, ‘‘जब मुझे एटीएम से छेड़छाड़ के बारे में जानकारी मिली तो पर मैं रात्रि गश्त पर था। मैं प्रधान एन्क्लेव में था और एक व्यक्ति को हेलमेट पहने हुए मेरी कार की ओर दौड़ते देखा। उसके हाथ में एक पैकेट भी था।’’

उन्होंने बताया कि इसके बाद उसे रुकने के लिए कहा गया लेकिन वह बचने के लिए एक नाले में कूद गया। पुलिस ने बताया कि प्रसाद ने उस व्यक्ति का पैर पकड़ लिया और अपने चालक की मदद से उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि पुलिस ने उसके पास से एक कैमरा बरामद किया।

उसने बताया कि सायरन बजने पर अर्जुन कैमरा लेकर एटीएम से भाग गया था। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि अर्जुन को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा