लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के शकरपुर में डबल मर्डर, स्क्रूड्राइवर से भाई-बहन की हुई हत्या, जानिए

By आकाश चौरसिया | Updated: April 17, 2024 18:35 IST

दोनों भाई-बहन उत्तर प्रदेश के मथुरा से ताल्लुक रखते हैं। पुलिस को इस घटना की सूचना सुबह 10:11 बजे कॉल के जरिए मिली कि शकरपुर की एक गली में झगड़ा हो गया और कोई वहां घायल हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के शकरपुर में हुआ डबल मर्डरइस बात की जानकारी पुलिस ने दी अब पुलिस आगे मामले की जांच कर रही

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के शकरपुर क्षेत्र में 30 वर्षीय अध्यापिका और उनके 17 साल के छोटे भाई की हत्या स्क्रूड्राइवर से कर दी गई। इस मामला से पर्दा दिल्ली पुलिस ने आज यानी की बुधवार को उठाया। दिन में करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली की स्कूल ब्लॉक में दूसरी मंजिल पर दो शव पड़े हुए हैं। मृतकों की पहचान शकरपुर निवासी कमलेश होलकर (30) और उनके छोटे भाई उत्तर प्रदेश के मथुरा निवासी राम प्रताप सिंह के रूप में हुई।

दोनों ही उत्तर प्रदेश के मथुरा से ताल्लुक रखते हैं। पुलिस को इस घटना की सूचना सुबह 10:11 बजे कॉल के जरिए मिली कि शकरपुर की एक गली में झगड़ा हो गया और कोई वहां घायल हो गया है। नंबर-3, शकरपुर जिसके बाद एक टीम को मौके पर भेजा गया। जब पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची तो पता चला कि यहां डबल मर्डर हो गया है और इस पूरी घटना में कमलेश और उनके भाई की मौत हो गई है। 

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अपूर्वा गुप्ता ने कहा, "कमलेश यूपी के साहिबाबाद में एक स्कूल शिक्षक के रूप में काम करती थीं और उसका भाई राम प्रताप सिंह 12वीं कक्षा में पढ़ता था। दोनों 14 अप्रैल को अपने भतीजे का जन्मदिन मनाने के लिए अपनी बहन के घर आएं थे। हालांकि अभी मृतक के परिवार को सूचित कर दिया गया है।" 

शुरुआती पूछताछ में पता चला कि कमलेश और उसके पति श्रीयांश कुमार (33) के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वह घर से गायब पाया गया। डीसीपी ने इस मामले पर आगे कहा, "बाद में, कुमार जांच में शामिल हो गए। इस्तेमाल किया गया हथियार अपराध स्थल के पास पाया गया एक पेचकस होने का संदेह है और आगे की जांच चल रही है।"

टॅग्स :दिल्लीEast Delhi Municipal Corporations
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह