लाइव न्यूज़ :

बेटे ने पिता की बेरहमी से हत्या, फिर शव के किए टुकड़े-टुकड़े

By भाषा | Updated: May 23, 2019 01:09 IST

डीसीपी ने बताया कि मृतक के भाई राकेश की शिकायत के आधार पर मंगलवार रात तलाश अभियान शुरू किया गया और घर से शव के टुकड़े बरामद किए गए।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि शव के टुकड़ों को दो पॉलिथीन बैग में रखा गया था। घटना के समय अमन का बड़ा भाई और मां मनाली गए हुए थे। 

नयी दिल्ली के शाहदरा के फर्श बाजार इलाके में सम्पति विवाद में एक बेटे ने अपने पिता (48) की हत्या कर दी। बाद में उसने उसने शव के टुकड़े-टुकड़े कर उन्हें पॉलिथीन की थैलियों में भर दो दिन तक घर में ही रखा। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) मेघना यादव ने बताया कि सोमवार रात को संदेश अग्रवाल और उसके बेटे अमन के बीच बहस हो गई थी, जिसके बाद अमन ने कथित तौर पर बुर्जुग की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव के 25 टुकड़े भी कर दिए।

 

डीसीपी ने बताया कि मृतक के भाई राकेश की शिकायत के आधार पर मंगलवार रात तलाश अभियान शुरू किया गया और घर से शव के टुकड़े बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि शव के टुकड़ों को दो पॉलिथीन बैग में रखा गया था।

यादव ने बताया कि अमन और उसकी मदद करने वाले दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीसीपी ने कहा कि पूछताछ के दौरान अमन ने खुलासा किया कि वह भोलानाथ नगर स्थित सम्पत्ति को अपने नाम पर पंजीकृत कराने का दबाव बना रहा था। घटना के समय अमन का बड़ा भाई और मां मनाली गए हुए थे। 

टॅग्स :दिल्लीहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO