लाइव न्यूज़ :

शाहबाद डेयरीः पटाखे चलाने पर झगड़ा, दिलीप को पीटने के बाद धीरज, आकाश, तरुण और अजय ने चाकू से गोंदकर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 21, 2025 14:12 IST

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दिलीप के साथ तीन-चार लोगों ने मारपीट की थी फिर उनमें से एक ने उसके घर के बाहर उसे चाकू मार दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक की पहचान दिलीप उर्फ ​​सीतांबर प्रसाद के रूप में हुई है।मारपीट के दौरान पीड़ित के भाइयों दीपक और संदीप पर भी हमला किया गया।एक घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

नई दिल्लीः उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में कथित तौर पर पटाखे चलाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की पिटाई करने के बाद उसकी चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में तीन लोगों को मंगलवार तड़के गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। आरोपियों की पहचान धीरज (24), आकाश उर्फ ​​बाबा (24) और तरुण (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि चौथा आरोपी अजय उर्फ ​​अली अब भी फरार है। घटना के बारे में 21 अक्टूबर की रात करीब 12.20 बजे सूचना मिली। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और देखा कि पीड़ित सड़क पर पड़ा है और उसके सीने के दाहिने हिस्से पर चाकू से वार किया गया है। पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) हरेश्वर स्वामी ने बताया, ‘मृतक की पहचान दिलीप उर्फ ​​सीतांबर प्रसाद के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दिलीप के साथ तीन-चार लोगों ने मारपीट की थी फिर उनमें से एक ने उसके घर के बाहर उसे चाकू मार दिया। मारपीट के दौरान उसके (पीड़ित के) भाइयों दीपक और संदीप पर भी हमला किया गया।’’ पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से एक की पहचान शाहबाद डेयरी निवासी धीरज के रूप में हुई है, जो घटना के बाद फरार हो गया।

दीपक की शिकायत के आधार पर, बीएनएस की धारा 103 (1) और 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान, गवाहों के बयान दर्ज किए गए और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसके बाद पुलिस ने एक घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी अलग-अलग क्षेत्रों में काम करते हैं। धीरज जहांगीरपुरी में एक ई-कॉमर्स किराना इकाई में काम करता है, आकाश बवाना में बर्तन के कारखाने में काम करता है और तरुण रिठाला में कुरियर सेवा में काम करता है। पुलिस ने बताया कि फरार सह-आरोपी अजय उर्फ ​​अली की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसमर्डर मिस्ट्रीहत्यादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना