लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-एससीआर में अपराधियों को अवैध हथियार आपूर्ति करने वाले दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 19, 2019 23:40 IST

पुलिस ने बताया कि जसोला गांव का निवासी परवेज को पुलिस ने चितरंजन पार्क से उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह अपने एक खरीदार को हथियार बेचने आया था। उसके पास से तीन पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की गयी।

Open in App

दिल्ली में अपराधियों को अवैध हथियार आपूर्ति करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दक्षिण दिल्ली के चितरंजन पार्क से मंगलवार को पुलिस ने मोहम्मद परवेज (42) को गिरफ्तार किया जबकि उसके साथी मोहम्मद इकबाल (52) को पड़ोसी उत्तर प्रदेश के हापुड़ से पकड़ा गया।

पुलिस ने बताया कि जसोला गांव का निवासी परवेज को पुलिस ने चितरंजन पार्क से उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह अपने एक खरीदार को हथियार बेचने आया था। उसके पास से तीन पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की गयी।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) विजय कुमार ने बताया, ‘‘पूछताछ के दौरान परवेज ने बताया कि वह हापुड़ निवासी मोहम्मद इकबाल से हथियार खरीदता है और इसे अपने फायदे के साथ दिल्ली एवं एनसीआर में खरीदारों को बेच देता है।’’ अधिकारी ने बताया कि उससे मिली जानकारी के आधार पर हापुड़ के हरदीपुर गांव में जाल बिछाया गया और इकबाल को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया।

दो अवैध हथियार के साथ 20 कारतूस उसके पास से बरामद किये गये। पुलिस ने बताया कि इकबाल पहले सऊदी अरब में बतौर चालक काम करता था। भारत लौटने के बाद वह अवैध हथियार बेचने के मामले में लिप्त हो गया और शस्त्र अधिनियम के कई मामलों में दिल्ली पुलिस उसे गिरफ्तार कर चुकी है।

परवेज को 2008 में महरौली में मित्तल फार्म्स के मालिक के दामाद और व्यवसायी अरुण गुप्ता की सनसनीखेज हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था। यह हत्या संपत्ति विवाद को लेकर की गयी थी। 

टॅग्स :दिल्लीक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा