लाइव न्यूज़ :

साक्षी हत्याः कोर्ट ने आरोपी साहिल की पुलिस रिमांड 3 दिन के लिए बढ़ाई, बार-बार बदल रहा बयान, हथियार भी बरामद नहीं

By अनिल शर्मा | Updated: June 1, 2023 12:15 IST

पुलिस ने इस आधार पर साहिल की हिरासत की मांग की थी कि वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद नहीं किया जा सका है और आरोपी बार-बार अपना बयान बदल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस ने साहिल को सोमवार यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार किय था।रविवार को घटना को अंजाम देने के बाद वह यूपी के बुलंदशहर भाग गया था।पुलिस ने कहा कि आरोपी साहिल ने घटान से तीन दिन पहले हत्या की साजिश रची थी।

नई दिल्लीः शाहबाद डेरी हत्याकांड में आरोपी साहिल की गुरुवार पुलिस हिरासत 3 दिन के लिए बढ़ा दी गई। साहिल खान पर शहबाद डेयरी में 16 साल की लड़की की चाकू मारकर हत्या का आरोप है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जिसके बाद कोर्ट ने उसकी पुलिस हिरासत 3 दिन के लिए बढ़ा दी।

दिल्ली पुलिस ने साहिल को सोमवार यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार किय था। रविवार को घटना को अंजाम देने के बाद वह यूपी के बुलंदशहर भाग गया था। दिल्ली लाने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने सोमवार उसे दो दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया था। पुलिस ने बुधवार महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में उसका मेडिकल जांच भी कराया।

 पुलिस रिमांड में आरोपी ने कई खुलासे किए। पुलिस ने बताया कि आरोपी तीन दिनों से साक्षी की हत्या की साजिश रच रहा था। आरोपी द्वारा इस्तेमाल किया गया चाकू उसने करीब 15 दिन पहले उत्तराखंड के हरिद्वार से खरीदा था और हत्या के बाद उसे रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास फेंक दिया था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुलिस अभी तक हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद नहीं कर पाई है।

पुलिस ने कहा कि आरोपी साहिल ने तीन दिन पहले हत्या की साजिश रची थी, जब 16 वर्षीय साक्षी ने अपने दोस्तों के सामने उसे डांटा और उसके साथ रिश्ते सुधारने से इनकार कर दिया। प्राथमिकी में दर्ज कराए बयान में साक्षी के पिता ने कहा कि उनकी बेटी साहिल को जानती थी और वह अक्सर उसका नाम लेती थी। पुलिस ने कहा कि साहिल ने दावा किया है कि साक्षी प्रवीण के पास वापस जाने के लिए उत्सुक थी क्योंकि उसके पास मोटरसाइकिल थी।

शनिवार को साक्षी ने साहिल को उससे दूर रहने की चेतावनी दी क्योंकि वह उसके साथ अपने रिश्ते को जारी नहीं रखना चाहती थी। उस वक्त वह अपनी दोस्त भावना और उसके प्रेमी झबरू के साथ थी। पुलिस ने बताया कि झबरू ने भी साक्षी के पास आने पर साहिल को पीटने की धमकी दी थी। साक्षी ने आठ दिन पहले साहिल से अपनी दोस्ती खत्म कर दी थी।

पुलिस के मुताबिक, साक्षी के शरीर पर जख्म के 34 निशान थे और उसकी खोपड़ी भी टूट गई थी। साहिल को सोमवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में उसकी बुआ के घर से गिरफ्तार कर दिल्ली लाया गया था। ड्यूटी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ज्योति नयन ने मंगलवार को पुलिस को साहिल को दो दिन तक हिरासत में लेकर पूछताछ करने की अनुमति दी थी। पुलिस ने इस आधार पर साहिल की हिरासत की मांग की थी कि वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद नहीं किया जा सका है और आरोपी बार-बार अपना बयान बदल रहा है।

टॅग्स :दिल्ली क्राइमदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह