लाइव न्यूज़ :

Delhi Encounter: बदरपुर में रॉबरी आरोपी का एनकाउंटर, दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 26, 2025 10:29 IST

Delhi Encounter: एसटीएफ और पुलिस के संयुक्त अभियान में बदरपुर में मुठभेड़ के बाद एक कुख्यात लुटेरे/स्नैचर हिमांशु सिंह (23) को गिरफ्तार किया गया।

Open in App

Delhi Encounter:  दिल्ली पुलिस ने हथियारों के बल पर डकैती के एक मामले में वांछित 23 वर्षीय व्यक्ति को बदरपुर इलाके में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि हिमांशु नामक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान दाहिने पैर में गोली लगी और उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि शनिवार रात करीब 9:20 बजे सूचना मिली कि हिमांशु डकैती की योजना बनाने बदरपुर फ्लाईओवर के पास एक पार्क में आएगा।

एसटीएफ की एक टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। उन्होंने कहा, "हालांकि, हिमांशु ने पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं, जिसके बाद टीम को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। आरोपी ने दो जबकि पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षा में दो गोलियां चलाईं। पुलिस की एक गोली हिमांशु के दाहिने पैर में लगी, जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया।"

पुलिस ने एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल, दो कारतूस और चार खाली खोखे बरामद किए। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हिमांशु जून के अंत में जेल से रिहा हुआ था और इससे पहले अपहरण, डकैती व झपटमारी के तीन मामलों में शामिल था। 

टॅग्स :दिल्लीएनकाउंटरदिल्ली पुलिसदिल्ली समाचारदिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद