लाइव न्यूज़ :

DELHI ROAD RAGE: ई-रिक्शा से टक्कर, जबरन कैब से घसीटा और मारी गोली, ‘रोडरेज’ घटना में भिखारी घायल, ऐसे बिगड़ी बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 15, 2024 16:40 IST

DELHI ROAD RAGE: पुलिस उपायुक्त (उत्तर) एम के मीणा ने बताया, ‘‘पीसीआर कॉल मिलने के तुरंत बाद एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। बाद में हमें सूचना मिली कि इलाज के दौरान साकिब की मौत हो गयी। उसे पेट के ऊपरी हिस्से में गोली लगी थी।’’

Open in App
ठळक मुद्देई-रिक्शा से टकरायी जिसके बाद कैब चालक और ई-रिक्शा चालक के बीच बहस हुई।दो लोगों ने कैब चालक साकिब को जबरन उसकी गाड़ी से बाहर घसीटा। लव कुश भीख मांग कर गुजारा करता है।

DELHI ROAD RAGE: दिल्ली में लाल किले के समीप कथित तौर पर ‘रोडरेज’ की एक घटना में एक कैब चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी जबकि एक भिखारी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उन्हें एलएनजेपी हॉस्पिटल से रविवार देर रात एक बजकर 50 मिनट पर सूचना मिली कि जाकिर नगर निवासी मोहम्मद साकिब के साथ ही पलवल निवासी लवकुश (15) को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) एम के मीणा ने बताया, ‘‘पीसीआर कॉल मिलने के तुरंत बाद एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया।

बाद में हमें सूचना मिली कि इलाज के दौरान साकिब की मौत हो गयी। उसे पेट के ऊपरी हिस्से में गोली लगी थी।’’ उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि देर रात करीब 12 बजे कोडिया पुल से छत्ता रेल क्रॉसिंग जा रही कैब कथित तौर पर एक ई-रिक्शा से टकरायी जिसके बाद कैब चालक और ई-रिक्शा चालक के बीच बहस हुई।

उन्होंने बताया कि दो लोगों ने कैब चालक साकिब को जबरन उसकी गाड़ी से बाहर घसीटा। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘जब आसपास से गुजर रहे लोग इकट्ठा होने लगे तो कैब चालक ने एक हमलावर को पकड़ लिया।’’ उन्होंने बताया कि इसके बाद हमलावरों में से एक ने साकिब और एक अन्य व्यक्ति लव कुश पर गोली चलायी।

लव कुश भीख मांग कर गुजारा करता है। डीसीपी ने बताया, ‘‘आसपास इकट्ठा हुए लोग दोनों को एलएनजेपी अस्पताल लेकर गए। घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच की गयी और भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 307 (हत्या का प्रयास) और शस्त्र कानून की धारा 27 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है। हम सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रहे हैं।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह