लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः रोटी नहीं देने पर रिक्शा चालक की हत्या, पुलिस ने कूड़ा बीनने वाले युवक को किया अरेस्ट गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 28, 2022 21:01 IST

पुलिस ने बताया कि उसे राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के रहने वाले मुन्ना (40) के रूप में हुई जो रिक्शा चलाता था।

Open in App
ठळक मुद्देकरोल बाग थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मुन्ना मंगलवार रात करीब 10 बजे आर्य समाज रोड के फुटपाथ पर बैठा था।व्यक्ति ने रोटी मांगी और इंकार करने पर पेट में चाकू मार दिया।

नई दिल्लीः मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाके में रोटी नहीं देने पर रिक्शा चालक की हत्या करने के आरोप में कूड़ा बीनने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि करीब 200 मजदूरों और बेघर लोगों से गहन पूछताछ के बाद आरोपी फिरोज खान (26) को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को एक व्यक्ति को बेहोश पाया गया, जिसे चाकू मारा गया था। पुलिस ने बताया कि उसे राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के रहने वाले मुन्ना (40) के रूप में हुई जो रिक्शा चलाता था।

करोल बाग थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले के एक चश्मदीद ने पुलिस को बताया कि मुन्ना मंगलवार रात करीब 10 बजे आर्य समाज रोड के फुटपाथ पर बैठा था और इसी दौरान नशे में उसके पास पहुंचे एक व्यक्ति ने उससे रोटी मांगी और इससे इंकार करने पर पेट में चाकू मार दिया।

पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता चौहान ने कहा कि जांच के दौरान पुलिस ने सड़कों पर और पार्क में रहने वाले करीब 200 मजदूरों और बेघर लोगों से गहन पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि वारदात में इस्तेमाल किये गये चाकू को बरामद कर लिया गया है। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली