लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: एयर होस्टेस बहू और पत्नी के गैर मर्द से संबंध के शक में बुजुर्ग ने उठाया दिल दहला देने वाला कदम

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 7, 2019 08:27 IST

दिल्ली के रोहिणी में एक बुजुर्ग शक की आग में झुलस रहा था। उसे शक था कि उसकी पत्नी और बहू के गैर मर्द के साथ विवाहेत्तर संबंध हैं। शक की बिनाह पर उसने ऐसा कदम उठाया कि घर, घर न रहा।

Open in App
ठळक मुद्देरोहिणी के एक 64 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक ने ही कथित तौर पर अपनी पत्नी और बहू की हत्या कर दी। बुजुर्ग की पत्नी दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की सेवानिवृत्त कर्मचारी थी। बुजुर्ग की बहू पेशे से एक एयर होस्टेस थी।

राजधानी दिल्ली के रोहिणी में शुक्रवार (6 दिसंबर) को एक महिला और और उसकी बहू की हत्या कर दी गई। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, एक 64 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक ने ही कथित तौर पर अपनी पत्नी और बहू की हत्या कर दी।

खबर के मुताबिक, बुजुर्ग की पत्नी दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की सेवानिवृत्त कर्मचारी थी। बुजुर्ग की बहू पेशे से एक एयर होस्टेस थी। कहा जा रहा है कि बुजुर्ग ने शक के चलते पत्नी और बहू की हत्या कर दी।

रिपोर्ट के मुताबिक, बुजुर्ग को शक था कि उसकी पत्नी और बहू के गैर मर्द के साथ विवाहेत्तर संबंध थे, शक की बिनाह पर उसने खौफनाक और वारदात को अंजाम दे दिया। कहा जा रहा है कि वारदात के दौरान बुजुर्ग के छोटे बेटे ने बीच-बचाव की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहा। वारदात में बेटा भी घायल हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है।

भारत में विवाहेत्तर संबंध अपराध नहीं है

बता दें कि विवाहेत्तर संबंधों को लेकर सितंबर 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया था। सुप्रीम कोर्ट ने एक शताब्दी से पुराना विवाहेत्तर संबंधों में सजा देने वाला कानून खत्म करने का फैसला सुनाया था।

भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 497 के तहत विवाहेत्तर मामलों में पुरुष के लिए 5 साल की सजा और जुर्माने का प्रावधान था। महिलाओं के लिए सजा का प्रावधान नहीं था। इस कानून की संवैधानिकता के खिलाफ याचिका दायर की गई थी। सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की पीठ ने फैसले में कहा था कि महिला और पुरुष के बीच में भेदभाव नहीं किया जा सकता है, दोनों को समान अधिकार मिलना चाहिए।

पति अपनी पत्नी का मालिक नहीं है। कानून महिला की यौन इच्छाओं का असम्मान करता है। यह पूरी तरह से निजता का मामला है। महिला को समाज की इच्छा के हिसाब से सोचने के लिए नहीं कहा जा सकता है। अडल्ट्री अपराध नहीं है। यह तलाक आधार हो सकता है। अगर इसकी वजह से कोई आत्महत्या करता है तो खुदकुशी के लिए उकसाने का मुकदमा चलेगा। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीदिल्लीदिल्ली क्राइमदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास