लाइव न्यूज़ :

Delhi police: सर हम कूरियर बॉय है?, घर में घुसकर बंदूक की नोक पर बंधक बनाया, लूटे 20000000 रुपये, सेवानिवृत्त वैज्ञानिक और बुजुर्ग पत्नी के साथ...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 20, 2024 09:41 IST

Delhi police: सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए गए और पड़ोसियों और परिवार के अन्य सदस्यों के बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है

Open in App
ठळक मुद्देलगभग 2 करोड़ रुपये की नकदी और आभूषण लूट लिए गए।पुलिस अधिकारी के मुताबिक टीम घर पहुंची और मौके से सबूत जुटाए।पुलिस को किसी अंदरूनी सूत्र या परिवार के किसी जानने वाले की भूमिका पर संदेह है।

नई दिल्लीः दिल्ली में आम जन का बुरा हाल। हर घंटे में कई वारदात हो रहे हैं। नई दिल्ली में रोहिणी के प्रशांत विहार में लूट की वारदात हुई है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में सेवानिवृत्त वैज्ञानिक और उनकी बुजुर्ग पत्नी को उनके घर में बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया गया और लगभग 2 करोड़ रुपये की नकदी और आभूषण लूट लिए गए।

घटना प्रशांत विहार के एफ ब्लॉक की है, जहां शिबू सिंह अपनी पत्नी निर्मला के साथ अपने घर में रहते हैं। शुक्रवार दोपहर जब बुजुर्ग दंपति अपने घर में मौजूद थे, तभी दो आदमी खुद को कूरियर बॉय बताकर अंदर घुस आए। अधिकारी ने कहा कि घर में घुसने के बाद उन्होंने शिबू और उसकी पत्नी निर्मला को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया।

अधिकारी ने बताया कि जब सिंह ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर भी हमला किया। सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपी उनके घर से 2 करोड़ रुपये की नकदी और आभूषण लेकर फरार हो गए। सेवानिवृत्त वैज्ञानिक ने घटना की जानकारी अपने बेटे को दी, जो दिल्ली में अलग रहता है। दोपहर 2:30 बजे सिंह के बेटे ने पीसीआर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक एक टीम घर पहुंची और मौके से सबूत जुटाए। दोनों पीड़ितों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया और आगे की जांच शुरू की गई। अधिकारी ने कहा कि आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कम से कम छह पुलिस टीमें गठित की गईं।

अधिकारी ने कहा, ''जिस तरह से घटना हुई, पुलिस को किसी अंदरूनी सूत्र या परिवार के किसी जानने वाले की भूमिका पर संदेह है।'' सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए गए और पड़ोसियों और परिवार के अन्य सदस्यों के बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा