लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में रेमडेसिविर की कालाबाजारीः पांच लोग अरेस्ट, इंजेक्शन 70,000 रुपये में बेचते थे...

By भाषा | Updated: April 26, 2021 17:03 IST

दक्षिणी दिल्ली में रविवार को गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान पटपड़गंज निवासी लिखित गुप्ता (30), दरियागंज में रहने वाले आकाश वर्मा (23) और गीता कॉलोनी के निवासी अनुज जैन (40) के तौर पर हुई।

Open in App
ठळक मुद्देइंडिया हैबिटैट सेंटर, लोधी रोड के पास एक कार की तलाशी ली गयी। जांच करने पर गुप्ता और वर्मा के पास से रेमडेसिविर के चार इंजेक्शन मिले।पुलिस को बताया कि वे जरूरतमंद लोगों को एक इंजेक्शन 70,000 रुपये में बेचते थे।

नई दिल्लीः कोरोना वायरस के मामलों में तेज बढ़ोतरी के बीच रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी में कथित संलिप्तता के लिए दिल्ली के अलग-अलग हिस्से से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।

दक्षिणी दिल्ली में तीन लोगों को पकड़ा गया जबकि पश्चिमी दिल्ली में भी दो लोग हिरासत में लिए गए। पुलिस ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली में रविवार को गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान पटपड़गंज निवासी लिखित गुप्ता (30), दरियागंज में रहने वाले आकाश वर्मा (23) और गीता कॉलोनी के निवासी अनुज जैन (40) के तौर पर हुई।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया, ‘‘इंडिया हैबिटैट सेंटर, लोधी रोड के पास एक कार की तलाशी ली गयी। जांच करने पर गुप्ता और वर्मा के पास से रेमडेसिविर के चार इंजेक्शन मिले।’’ अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए लोगों ने पुलिस को बताया कि वे जरूरतमंद लोगों को एक इंजेक्शन 70,000 रुपये में बेचते थे।

पुलिस ने रेमडेसिविर दवा की कथित कालाबाजारी के लिए पश्चिमी दिल्ली में भी दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि तिलक नगर थाने के कर्मियों को मिली गुप्त सूचना के बाद रविवार को गुरप्रीत सिंह (29) और अनुज जायसवाल (30) को गिरफ्तार किया गया। सिंह मायापुरी में कल-पूर्जे का व्यापार करता है जबकि जायसवाल कृष्णानगर में एक अस्पताल में काम करता है। दोनों के पास से रेमडेसिविर दवा बरामद की गयी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्लीदिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा