लाइव न्यूज़ :

Delhi: मां के साथ सो रही 3 साल की बच्ची के साथ बलात्कार, कुछ देर बाद तलाश की तो झाड़ियों में मिली, युवक था मौजूद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2024 17:48 IST

पीड़िता की मां के बयान पर बेगमपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65 (2) और पॉक्सो एक्ट की धारा छह के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना के संबंध में बेगमपुर पुलिस थाने में एक कॉल आई थी।युवक भी मौजूद था जो पीड़िता की मां को देखकर भाग गया। बेटी की तलाश की तो वह उसे आसपास की झाड़ियों में मिली।

नई दिल्लीः रोहिणी में अपनी मां के साथ सो रही तीन साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 25 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में बेगमपुर पुलिस थाने में एक कॉल आई थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी तीन साल की बेटी खाट पर सो रही थी और कुछ देर बाद वहां से गायब थी।

अधिकारी ने कहा, "उसने अपनी बेटी की तलाश की तो वह उसे आसपास की झाड़ियों में मिली। वहां एक युवक भी मौजूद था जो पीड़िता की मां को देखकर भाग गया। पीड़िता की मां के बयान पर बेगमपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65 (2) और पॉक्सो एक्ट की धारा छह के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।"

पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में महिला की चाकू मारकर हत्या

पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में बुधवार को एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़कर पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या के पीछे के वास्तविक कारण का पता लगाया जा सके। उसने बताया कि मृतका की पहचान रेखा (40) के रूप में की गई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘ पुलिस को बुधवार को एलबीएस अस्पताल से सूचना मिली कि एक महिला को उसके पति ने भर्ती कराया है और उसे मृत घोषित कर दिया गया।’’ उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंची और पाया कि महिला पर चाकू के कई वार किए गए थे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘पुलिसकर्मी तुरंत अपराध स्थल पर पहुंचे। पूछताछ करने पर मृतका के परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनके पड़ोसी सुरेश कुमार (48) ने रेखा पर चाकू से हमला किया।’’ पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे की तस्वीरों की जांच की तो पाया कि कुमार ने घर में प्रवेश किया था और बाहर निकला।

पुलिस ने बताया कि महिला गृहिणी थी और आरोपी टैक्सी चालक था। अधिकारी ने कहा,‘‘हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए रख लिया है। संदिग्ध सुरेश कुमार को पकड़ लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा