लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: महिला पुलिसकर्मी की हत्या करने वाले पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: February 9, 2020 02:05 IST

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के रोहिणी पूर्व मेट्रो स्टेशन के निकट शुक्रवार रात दिल्ली पुलिस की 26 वर्षीय महिला उप-निरीक्षक की गोली मारकर हत्या करने वाले दिल्ली पुलिस के उपनिरीक्षक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।पुलिस ने बताया कि 2018 में दिल्ली पुलिस में शामिल हुई प्रीति अहलावत (26) की शुक्रवार रात कथित तौर पर दीपांशु राठी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाद में राठी ने सोनीपत के मुरथल के निकट आत्महत्या कर ली।

दिल्ली के रोहिणी पूर्व मेट्रो स्टेशन के निकट शुक्रवार रात दिल्ली पुलिस की 26 वर्षीय महिला उप-निरीक्षक की गोली मारकर हत्या करने वाले दिल्ली पुलिस के उपनिरीक्षक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मी एक ही बैच से थे।

पुलिस ने बताया कि 2018 में दिल्ली पुलिस में शामिल हुई प्रीति अहलावत (26) की शुक्रवार रात कथित तौर पर दीपांशु राठी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाद में राठी ने सोनीपत के मुरथल के निकट आत्महत्या कर ली।

प्रीति पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र थाने में तैनात थीं। उन्हें रात करीब साढ़े नौ बजे उस समय गोली मारी गई, जब वह मेट्रो स्टेशन से रोहिणी सेक्टर आठ स्थित अपने घर जा रही थीं। जांच में पता चला कि राठी को भजनपुरा थाने से सर्विस रिवॉल्वर जारी हुई थी। इसी थाने में उसकी ट्रेनिंग चल रही थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रीति को गोली मारने के इरादे से राठी तीन-चार दिन से उसका पीछा कर रहा था। पुलिस को संदेह है कि दोनों के बीच संबंध था जो करीब तीन महीने पहले टूट गया था।

हालांकि राठी प्रीति पर दोस्ती बनाए रखने का दबाव बना रहा था। राठी की पहचान सीसीटीवी फुटेज से हुई। प्रीति को गोली मारने के बाद राठी वहां पहले से खड़ी कार की ओर चला गया। जांच में उसके मोबाइल फोन की लोकेशन मुरथल में मिली।

रात दो बजे वहां पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि कार मुरथल के पास एक सुनसान जगह पर खड़ी है और चालक सीट पर राठी का शव है, उसके दाएं हाथ में रिवॉल्वर थी।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिसक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज