लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: कार की चाबी छीन तलाशी ली, उगाही करने के आरोप में तीन पुलिसकर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: December 13, 2019 07:59 IST

दो व्यक्तियों की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, हरीश को कार में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और फिर उसने उनसे 9500 रुपये ऐठ लिए और मौके से जाने से पहले स्थानीय थाने को जानकारी दी। इसके बाद मोहन गार्डन थाने से दो पुलिस कर्मी आए और वे उन्हें उनकी ही गाड़ी में अन्य स्थान पर ले गए और उनका उत्पीड़न किया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस ने दो व्यक्तियों से उगाही के आरोप में तीन कांस्टेबलों को निलंबित किया है। आरोप है कि मादक पदार्थ के मामले में फंसाने की धमकी देकर कांस्टेबलों ने उगाही की है।

दिल्ली पुलिस ने दो व्यक्तियों से उगाही के आरोप में तीन कांस्टेबलों को निलंबित किया है। आरोप है कि मादक पदार्थ के मामले में फंसाने की धमकी देकर कांस्टेबलों ने उगाही की है। अधिकारियों ने बताया कि निलंबित पुलिस कर्मी हेड कांस्टेबल, माखन लाल, कांस्टेबल राम अवतार और कांस्टेबल हरीश हैं। लाल और राम अवतार तो मोहन गार्डन थाने में तैनात हैं जबकि हरीश दिल्ली पुलिस की पश्चिमी जिले की नारकॉटिक विरोधी प्रकोष्ठ में तैनात है।

पुलिस ने बताया कि 25 नवंबर को, दो लोग पंजाब के मोहाली से आए थे और उन्होंने नजफगढ़ रोड पर अपनी कार खड़ी की थी। सादे वर्दी पहने हरीश ने उन्हें बताया कि वह अपराध शाखा से है और उनके बारे में पूछताछ की। उन्होंने बताया कि उसने उनकी कार की तलाशी भी ली।

दो व्यक्तियों की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, हरीश को कार में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और फिर उसने उनसे 9500 रुपये ऐठ लिए और मौके से जाने से पहले स्थानीय थाने को जानकारी दी। इसके बाद मोहन गार्डन थाने से दो पुलिस कर्मी आए और वे उन्हें उनकी ही गाड़ी में अन्य स्थान पर ले गए और उनका उत्पीड़न किया। पुलिसकर्मियों ने शिकायतकर्ताओं की कार की चाबी भी छीन ली और वाहन की तलाशी ली।

शिकायत के अनुसार उन्होंने मामले को 20,000 रुपये में निपटाने की बात कही। पुलिस ने बताया कि व्यक्तियों ने पैसा नहीं दिया और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की सूचना दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तीनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है तथा विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास