लाइव न्यूज़ :

JNU छात्र उमर खालिद पर हुई थी जानलेवा हमले की कोशिश, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया 

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 20, 2018 12:02 IST

JNU Student Umar Khalid Attack Updates in Hindi: 13 अगस्त को जेएनयू के छात्र उमर खारिद कंस्टिट्यूशन क्लब में आयोजित कार्यक्रम "फ्रीडम फ्रॉम फीयर" में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

Open in App

नई दिल्ली, 20 अगस्त: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र उमर खालिद पर 13 अगस्त को जानलेवा हमले की कोशिश की गई थी। इस मामले में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दो लोगों ने हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने हमले का दावा करने वाले दोनो युवकों को हिरासत में लिया है।  

बता दें, 13 अगस्त को जेएनयू के छात्र उमर खारिद कंस्टिट्यूशन क्लब में आयोजित कार्यक्रम "फ्रीडम फ्रॉम फीयर" में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। उमर खालिद ने मीडिया को बताया था कि जब वो अपने कुछ साथियों के साथ क्लब के करीब चाय पी रहे थे तभी कुछ लोग आए और पीछे से उनपर हमला किया। हमले की दो युवकों ने जिम्मेदारी ली थी। 

हमले की जिम्मेदारी का दावा करते समय उन्होंने कहा था कि वे पंजाब के एक गांव में आत्मसमर्पण करेंगे। दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा की एक टीम सिख क्रांतिकारी करतार सिंह सराभा के गांव गई थी। दरवेश शाहपुर और नवीन दलाल ने इसी गांव में आत्मसमर्पण की बात कही थी।

वहीं, पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि दोनों ने वहां आत्मसमर्पण नहीं किया और पिछले दो दिनों में उन्हें हरियाणा के झज्जर जिला स्थित उनके पैतृक गांव में नहीं देखा गया है। दोनों युवकों ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो शेयर करके इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।  

इन युवकों ने अपना नाम नवीन दलाल और दरवेश शाहपुर बताया था। युवकों ने इस वीडियो में दावा किया था कि वो खुद ही पुलिस के हवाले कर देंगे। दोनों युवकों ने यह वीडियो 15 अगस्त को दोपहर में शेयर किया था। वीडियो में दोनों ने उमर खालिद पर हमले को "स्वतंत्रता दिवस का तोहफा" बताया था।

टॅग्स :उमर खालिददिल्ली पुलिसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट