मेरी पत्नी ममेरे भाई से रिलेशनशिप में थी?, मजदूर पति ने अवैध संबंध होने का शक होने पर गोली मारकर हत्या की
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2026 19:47 IST2026-03-12T19:45:12+5:302026-03-12T19:47:12+5:30
बिहार के भागलपुर निवासी गोविंद ने कथित तौर पर मंगलवार देर रात अपने मामा के बेटे कुंदन की गोली मारकर हत्या कर दी और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

file photo
नई दिल्लीः बाहरी दिल्ली के मुंडका में 32 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का शक होने पर कथित तौर पर अपने ममेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। बिहार के भागलपुर निवासी गोविंद ने कथित तौर पर मंगलवार देर रात अपने मामा के बेटे कुंदन की गोली मारकर हत्या कर दी और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
दिल्ली पुलिस ने जलती हुई मटियाला झुग्गी बस्ती में विस्फोट होने से रोका
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के मटियाला इलाके में एक बड़ा विस्फोट उस वक्त टल गया, जब दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने सीएनजी से चलने वाली एक बंद कार की खिड़की तोड़कर उसे भीषण आग से दूर हटा दिया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मानसराम पार्क इलाके में बुधवार देर रात एक झुग्गी बस्ती में आग लग गई। भीषण आग के कारण 400 से अधिक झुग्गियां नष्ट हो गईं।
दिल्ली के नरेला में गोगी गिरोह से जुड़े दो शूटर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को बाहरी उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके में संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गोगी गिरोह से जुड़े दो कथित शूटरों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड़ शाम करीब चार बजे उस समय हुई जब पुलिस की एक टीम ने जांच अभियान के दौरान संदिग्धों को रोकने की कोशिश की।
पंजाब: हत्या और मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में वांछित भगोड़ा प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार
तिहरे हत्याकांड और मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में वांछित एवं एक मध्य एशियाई देश से निर्वासित एक भगोड़े को गिरफ्तार कर लिया गया। पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उसकी अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों पर नजर रखने और उन्हें प्रतिबंधित करने के लिए एक रेड नोटिस (रेड कॉर्नर नोटिस) और लुक-आउट सर्कुलर जारी किया गया था।
आगरा : स्कूल बस के टूटे फर्श से नीचे गिरकर पहली कक्षा की छात्रा की मौत
आगरा में स्कूल बस के टूटे फर्श से गिरकर पहली कक्षा की एक छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) आदित्य ने बताया कि बुधवार को यह हादसा उस वक्त हुआ जब छुट्टी के बाद स्कूल की बस बच्चों को छोड़ने घर जा रही थी।