लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस के हवलदार ने सर्विस पिस्टल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

By प्रिया कुमारी | Updated: July 29, 2020 08:56 IST

दिल्ली के साकेत थाने पर तैनात हवलदार ने खुद को गोली मार ली। जिसके बाद मौके पर ही मौत हो गई, पुलिस को अबतक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि हवलदार ने ऐसा क्यों किया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के साकेत थाने से एक हवलदार के आत्महत्या का मामला सामने आया है। हवलदार ने अपनी ही सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली।

दिल्ली के साकेत थाने से एक हवलदार के आत्महत्या का मामला सामने आया है। ड्यूटी पर तैनात हवलदार ने अपनी ही सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली। जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हवलदार का नाम संजय था, जो अलवर के रहने वाले थे, परिवार वहीं रहता है लेकिन संजय थाने के बैरक में रहते थे। साउथ दिल्ली के डीसीपी अतुल ठाकुर ने बताया कि मृतक संजय हवलदार साकेत थाने में तैनात था। 

ये घटना मंगलवार को सुबह 10 बजे हुई। डीसीपी ने बताया कि संजय के बड़े भाई बीमारी से डिप्रेशन में थे। हालांकि संजय ने खुद को क्यों गोली इस बात का खुलासा अबतक नहीं हो पाया है। संजय के पास से ना ही कोई सुसाइड नोट मिली है और ना ही कुछ ऐसे सबूत मिले है। हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है, इस घटना की जानकारी संजय के परिवार वालों को दे दी गई है।  

अभी तक ये भी पूरी साफ नहीं हो पाया है कि उन्होंने अपने बड़े भाई की बीमारी की वजह से जान दी या फिर डिपार्टमेंट की ओर से उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी थी। उनके परिवार और उनके दोस्तों ने बताया कि उनके डिप्रेशन में होने की ऐसी कोई जानकारी नहीं है। वह सुबह थाने से कहीं जाने के लिए और रास्ते में ऐसा कदम उठा लिया है। जिसके बाद में लोगों के मन कई सवाल उठने लगे हैं। 

कुछ दिनों पहले भी खबर आई थी दिल्ली में सीआरपीएफ जवान ने अपनी पिस्टल से एक सीनियर को गोली मार दी फिर उसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली थी। हालांकि इस घटना में बात सामने आई थी कि दोनों जवानों के बीच कुछ कहा सुनी हो गई थी जिसके बाद गुस्से में आकर जवान ने गोली मार दी थी और खुद सुसाइड कर लिया। 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिसक्राइम न्यूज हिंदीआत्महत्या प्रयास
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा