लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने जब्त किया 160 किलो गांजा, रिपोर्ट किया 1 किलो बाकी ब्लैक में बेचा, 4 सस्पेंड

By अनुराग आनंद | Updated: September 26, 2020 14:29 IST

इस मामले में दिल्ली पुलिस के जवानों ने संदिग्ध ड्रग माफिया को गिरफ्तार करने के बाद रिश्वत लेकर छोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्देजहांगीरपुरी थाने में तैनात दो एसआई समेत चार पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। डीसीपी (नॉर्थ-वेस्‍ट) विजयंत आर्य ने कहा कि मामले में एसीपी (ऑपरेशंस) जांच कर रहे हैं।सख्‍ती करने पर अनिल ने उन पुलिसवालों की पोल खोल दी जिन्‍होंने छापेमारी की थी।

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी थाने से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिल रही जानकारी के मुताबिक राजधानी के जहांगीरपुरी थाने में तैनात पुलिसकर्मी ने कार्रवाई करते हुए 160 किलो गांजा बरामद किया। इसके बाद पुलिस वालों ने कानूनी तौर पर रिपोर्ट में महज एक किलो बरामद गांजा ही दिखाया।

इंडियन एक्सप्रेस रिपोर्ट की मानें तो शेष बचे 159 किलो गांजा को पुलिस वालों ने ब्लैक में बेच दिया है। इतना ही नहीं इस मामले में पुलिस वालों ने संदिग्ध ड्रग माफिया को भी गिरफ्तार करने के बाद रिश्वत लेकर छोड़ दिया। जब मामला सामने आया तो पुलिस के बड़े अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए जहांगीरपुरी थाने में तैनात दो एसआई समेत चार पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया है। 

इस मामले में पुलिस अधिकारी ने ये कहा-

मीडिया के सामने पुलिस के बड़े अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि निलंबित किए गए चार पुलिसकर्मियों में दो सब-इंस्‍पेक्‍टर भी शामिल हैं। अब जांच इस बात की हो रही है कि असल में अनिल नाम के पेडलर से कितना गांजा बरामद किया गया था। 11 सितंबर को नॉर्थ-वेस्‍ट दिल्‍ली के एक घर में पुलिस रेड डालने गई थी, जहां का यह पूरा वाकया है।

दिल्ली के ये पुलिस अधिकारी करेंगे मामले की जांच- 

बता दें कि जब मामला खुला तो माफिया अनिल से पूछताछ की गई। सख्‍ती करने पर अनिल ने उन पुलिसवालों की पोल खोल दी जिन्‍होंने छापेमारी की थी। डीसीपी (नॉर्थ-वेस्‍ट) विजयंत आर्य ने कहा कि मामले में एसीपी (ऑपरेशंस) जांच कर रहे हैं। दोनों सब-इंस्‍पेक्‍टर्स और दो हेड कॉन्स्‍टेबल्‍स को सस्‍पेंड कर दिया गया है।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा