लाइव न्यूज़ :

फार्म हाउस में हेरोइन बनाने का मामला, पुलिस ने मालिक के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, पंजाब पुलिस ने मारा था छापा

By अभिषेक पारीक | Updated: July 6, 2021 15:08 IST

दिल्ली पुलिस ने सैनिक फार्म में स्थित उस फार्म हाउस के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जहां पंजाब पुलिस ने हेरोइन तैयार करने वाली इकाई का भंडाफोड़ करके अफगानिस्तान के चार नागरिकों को गिरफ्तार किया था।

Open in App
ठळक मुद्देहेरोइन बनाने के मामले में फार्म हाउस मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पंजाब पुलिस ने हेरोइन तैयार करने वाली इकाई का भंडाफोड़ किया था। इस मामले में पंजाब पुलिस ने अफगानिस्तान के चार नागरिकों को गिरफ्तार किया था।

दिल्ली पुलिस ने सैनिक फार्म में स्थित उस फार्म हाउस के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जहां पंजाब पुलिस ने हेरोइन तैयार करने वाली इकाई का भंडाफोड़ करके अफगानिस्तान के चार नागरिकों को गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज करके फार्म हाउस के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ किरायेदार का अनिवार्य सत्यापन नहीं कराने का मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया था कि नेब सराय के थाना प्रभारी और बीट स्टाफ को इस घटना के सिलसिले में पुलिस लाइन भेज दिया गया है। 

रसायन और उपकरण भी बरामद

उल्लेखनीय है कि पंजाब पुलिस ने दिल्ली में हेरोइन बनाने की इकाई का भंडाफोड़ कर चार अफगानी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 17 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 90 करोड़ रूपये है। पुलिस ने नेब सराय इकाई से मादक पदार्थ तैयार करने के काम आने वाले रसायन और उपकरण भी बरामद किए थे। 

17 किलो हेराइन बरामद की थी

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने रविवार को ट्वीट किया था, 'पंजाब पुलिस ने दक्षिण दिल्ली में हेरोइन निर्माण की एक बड़ी इकाई का भंडाफोड़ किया है। करीब 17 किलो हेरोइन, रसायन, एसिड और उपकरण बरामद हुए। चार अफगान नागरिक गिरफ्तार।'

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट