लाइव न्यूज़ :

5000 रुपये कर्ज लिया, नहीं दे रहा था, रवि पर 22 वर्षीय सावन ने गर्दन पर चाकू से किया हमला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 9, 2025 18:41 IST

भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) (हत्या का प्रयास) के तहत दक्षिण रोहिणी थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे​​सावन की पहचान की गई और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। 5,000 रुपये का कर्ज न चुकाने को लेकर पीड़ित पर हमला किया था।पुलिस ने बताया कि सावन आदतन अपराधी है।

नई दिल्लीः दिल्ली के रोहिणी में 5,000 रुपये के कर्ज को लेकर एक व्यक्ति पर चाकू से हमला करने के आरोप में 22 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "पांच अक्टूबर को पुलिस को बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल से सूचना मिली कि रोहिणी के इंदिरा जेजे कैंप निवासी रवि (22) नामक व्यक्ति को गर्दन पर चाकू के गंभीर घाव के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।" उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) (हत्या का प्रयास) के तहत दक्षिण रोहिणी थाने में मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और खुफिया जानकारी के आधार पर रितिक उर्फ ​​सावन की पहचान की गई और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने 5,000 रुपये का कर्ज न चुकाने को लेकर पीड़ित पर हमला किया था। उन्होंने बताया कि उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि सावन आदतन अपराधी है और पहले भी छह आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। आगे की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना