248 एलपीजी सिलेंडर बरामद, 5 पर केस?, दिल्ली में एक्शन मोड पर पुलिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 25, 2026 19:31 IST2026-03-25T17:33:36+5:302026-03-25T19:31:37+5:30

अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा (मादक पदार्थ रोधी कार्य बल) ने विश्वस्त सूचना के आधार पर संगम विहार इलाके में तीन स्थानों पर छापे मारे और एलपीजी सिलेंडरों के अनधिकृत भंडारण और रीफिलिंग से जुड़े महत्वपूर्ण अवैध संचालन का पर्दाफाश किया।

Delhi Police raided Sangam Vihar and recovered 248 LPG cylinders, 5 booked iran war gas ki killat | 248 एलपीजी सिलेंडर बरामद, 5 पर केस?, दिल्ली में एक्शन मोड पर पुलिस

सांकेतिक फोटो

Highlightsवरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।बहस के बाद अपनी पत्नी पर रसोई के चाकू से हमला किया।चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में अलग-अलग अभियानों में एलपीजी की जमाखोरी और रिफिलिंग के दो अवैध गिरोहों का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कुल 248 सिलेंडर जब्त किए हैं और पांच आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा ने विश्वस्त सूचना के आधार पर दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में तीन स्थानों पर छापे मारे और एलपीजी सिलेंडरों के अनधिकृत भंडारण और रीफिलिंग से जुड़े महत्वपूर्ण अवैध संचालन का पर्दाफाश किया।

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में अलग-अलग स्थानों पर छापे मारे और जमाखोरी करके रखे गए 180 से ज्यादा एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद किए तथा इस बाबत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा (मादक पदार्थ रोधी कार्य बल) ने विश्वस्त सूचना के आधार पर संगम विहार इलाके में तीन स्थानों पर छापे मारे और एलपीजी सिलेंडरों के अनधिकृत भंडारण और रीफिलिंग से जुड़े महत्वपूर्ण अवैध संचालन का पर्दाफाश किया।

उत्तर-पश्चिम दिल्ली में घरेलू विवाद में पति ने चाकू से वार कर पत्नी को घायल किया

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के केशव पुरम इलाके में घरेलू विवाद के दौरान 42 वर्षीय महिला को उसके पति ने कथित तौर पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना त्रि नगर इलाके में हुई, जहां आरोपी ने घर में कथित तौर पर बहस के बाद अपनी पत्नी पर रसोई के चाकू से हमला किया।

जैसलमेर जिले में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आठ लोग घायल

राजस्थान के जैसलमेर जिले में बुधवार को सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसा पोकरण-जैसलमेर सड़क मार्ग पर चाचा गांव के पास हुआ जब सवारियों से भरे वाहन के चालक ने सामने आई गाय को बचाने की कोशिश करते समय वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वह पलट गया।

Web Title: Delhi Police raided Sangam Vihar and recovered 248 LPG cylinders, 5 booked iran war gas ki killat

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे