पैसे लेनदेन पर झगड़ा और 26 वर्षीय युवक की कैंची से गोदकर हत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 10, 2026 18:52 IST2026-03-10T18:32:19+5:302026-03-10T18:52:52+5:30

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

delhi police Quarrel over money transaction and murder 26-year-old youth by stabbing him with scissors | पैसे लेनदेन पर झगड़ा और 26 वर्षीय युवक की कैंची से गोदकर हत्या

सांकेतिक फोटो

Highlightsअधिकारियों ने बतायास कि इस मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।दो आरोपियों को पुलिस ने रोहिणी क्षेत्र में एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नई दिल्लीः उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद 26 वर्षीय एक युवक की कैंची से गोदकर हत्या कर दी गई। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बाहरी उत्तरी दिल्ली के बवाना में एक व्यापारी की हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने रोहिणी क्षेत्र में एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बतायास कि इस मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

दिल्ली में दो करोड़ रुपये मूल्य की एक किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद, तीन लोग गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से दो करोड़ रुपये मूल्य की एक किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, उनकी गिरफ्तारी के साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी के बीच संचालित होने वाले मादक पदार्थों के एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

मोबाइल झपटमार का पीछा करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत मामले में आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने शाहदरा रेलवे स्टेशन पर एक झपटमार को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी उस घटना के संबंध में की गई है, जिसमें अपना मोबाइल फोन चोरी होने के बाद आरोपी का पीछा करते समय एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी।

मंगलवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान रोहित झा (25) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि छह मार्च को हुई घटना की जांच के बाद सोमवार को आरोपी पकड़ा गया।

Web Title: delhi police Quarrel over money transaction and murder 26-year-old youth by stabbing him with scissors

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे