पुलिसकर्मी बनकर आए और 2 भाई सागर और मानिक शर्मा का अपहरण कर 40 लाख रुपये, मोबाइल, घड़ी, आभूषण और वाहन लूटे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 22, 2026 05:42 IST2026-03-22T05:39:46+5:302026-03-22T05:42:13+5:30

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने पीड़ितों से मारपीट कर 40 लाख रुपये की नकदी, मोबाइल, घड़ी, आभूषण और वाहन लूट लिये।

delhi police Posing policemen kidnapped 2 brothers Sagar and Manik Sharma looted cash, mobile phones, watches, jewellery and vehicles worth Rs 40 lakh | पुलिसकर्मी बनकर आए और 2 भाई सागर और मानिक शर्मा का अपहरण कर 40 लाख रुपये, मोबाइल, घड़ी, आभूषण और वाहन लूटे

सांकेतिक फोटो

Highlightsपुलिसकर्मी बनकर आए लोगों ने अगवा कर लिया।सहयोगी चेतन उर्फ ​​गुरप्रीत सिंह रंधावा और कुछ अन्य लोगों की संलिप्तता स्वीकार की।पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश की जा रही है।

नई दिल्लीः पश्चिमी दिल्ली में दो भाइयों का अपहरण कर उनसे 40 लाख रुपये की नकदी समेत अन्य सामान लूटने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि पीड़ितों के परिचित आरोपी हरीश शर्मा उर्फ रिंकू ने घटना से एक दिन पहले बिक्री के बहाने उनसे आभूषण लिए थे। पुलिस के अनुसार, 19 मार्च को दो भाई सागर शर्मा और मानिक आभूषणों का भुगतान लेने राजौरी गार्डन गए थे, जहां पुलिसकर्मी बनकर आए लोगों ने उन्हें अगवा कर लिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने पीड़ितों से मारपीट कर 40 लाख रुपये की नकदी, मोबाइल, घड़ी, आभूषण और वाहन लूट लिये। उन्होंने कहा कि आरोपी हरीश ने अपने सहयोगी चेतन उर्फ ​​गुरप्रीत सिंह रंधावा और कुछ अन्य लोगों की संलिप्तता स्वीकार की है, जिनकी पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के मेरठ में विवाद के दौरान दो लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में दो समूहों के बीच हुए विवाद के दौरान धारदार हथियारों से हमला किए जाने के बाद शनिवार को दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना जिले के थाना सरधना क्षेत्र अंतर्गत मेहरमति गणेशपुर गांव में हुई।

लखनऊ में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ के मडियांव थाना अंतर्गत अपनी 17 वर्षीय रिश्तेदार से दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने के आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। यहां जारी एक बयान में पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि शिकायतकर्ता अपनी बहन (पीड़िता) के साथ अपने मामा के यहां रहते थे जहां पर उसके मौसा भी उनके साथ रहते थे।

Web Title: delhi police Posing policemen kidnapped 2 brothers Sagar and Manik Sharma looted cash, mobile phones, watches, jewellery and vehicles worth Rs 40 lakh

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे