गैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 30, 2026 12:06 IST2026-03-30T12:06:00+5:302026-03-30T12:06:41+5:30
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी ने घर में झगड़े के दौरान अपनी पत्नी पर कथित तौर पर गैस सिलेंडर से हमला किया था।

सांकेतिक फोटो
नई दिल्लीः दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पुल प्रहलादपुर इलाके में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर गैस सिलेंडर से हमला करके पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि पुलिस को इलाके में घरेलू विवाद के हिंसक रूप लेने की सूचना मिली, जिसके बाद इस घटना के बारे में पता चला। एक सूत्र ने बताया कि पुलिस की एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, जहां एक महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। सूत्र ने बताया कि महिला को तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी ने घर में झगड़े के दौरान अपनी पत्नी पर कथित तौर पर गैस सिलेंडर से हमला किया था। सूत्रों के अनुसार, अपराध का मकसद अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी करके विस्तृत जांच शुरू कर दी है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
वाराणसी में मोबाइल चोरी के शक में नाबालिग को पीट-पीटकर मार डाला, एक आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के पंडितपुर में कथित तौर पर मोबाइल चोरी के शक में एक नाबालिग किशोर को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान पंडितपुर निवासी सोनू अली (16) के रूप में हुई है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
तीन दिन से लापता किशोर का शव नहर किनारे झाड़ियों में मिला, हत्या का संदेह
कुशीनगर जिले के हाटा थाना क्षेत्र में तीन दिन से लापता एक किशोर का शव घर से करीब दो किलोमीटर दूर नहर किनारे झाड़ियों से बरामद किया गया। पुलिस ने हत्या का संदेह जताया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, गोपालपुर विरैचा गांव में अपने ननिहाल में रह रहा राजवीर यादव (12) शुक्रवार अपराह्न करीब तीन बजे सामान खरीदने दुकान पर गया था और काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों ने उसके मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद मिला।